फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Ayodhya: Two soldiers posted in Ram temple suspended, many removed, accused of extorting money in the name of

अयोध्या: राममंदिर में तैनात दो सिपाही निलंबित, कई हटे, वीआईपी दर्शन के नाम पर धनउगाही का आरोप

Fri, 22 Mar 2024 07:27 AM IST
रोहित मिश्र अमर उजाला संवाद, अयोध्या
अमर उजाला संवाद, अयोध्या Published by: रोहित मिश्र Updated Fri, 22 Mar 2024 07:27 AM IST
सार

Ayodhya:अयोध्या राम मंदिर में तैनात दो सिपाहियों को निलंबित कर दिया गया है। उन पर पैसे लेकर वीआईपी दर्शन कराने का आरोप था। 

विज्ञापन
Ayodhya: Two soldiers posted in Ram temple suspended, many removed, accused of extorting money in the name of
अयोध्या में राम मंदिर - फोटो : एएनआई

विस्तार

 रामलला के वीआईपी दर्शन कराने के नाम पर श्रद्धालुओं से धनउगाही के मामले की खबर सुर्खियों में आने के बाद एसएसपी ने बड़ी कार्रवाई की है। उन्होंने ड्यूटी में लापरवाही के आरोप में राममंदिर की सुरक्षा में तैनात दो सिपाहियों को निलंबित कर दिया है। सिपाहियों को निलंबन की अवधि में पुलिस लाइन से संबद्ध करके जांच शुरू की गई है।

विज्ञापन


आलाधिकारी भले ही इन्कार करें, लेकिन इस कार्रवाई को वीआईपी दर्शन के नाम पर होने वाली धनउगाही से जोड़कर देखा जा रहा है। साथ ही परिसर में तैनात कुछ अन्य पुलिसकर्मियों को भी वहां से हटाने की बात सामने आ रही है। अधिकारी इसे भी खारिज कर रहे हैं।
विज्ञापन


श्रीराम मंदिर में वीआईपी दर्शन कराने के नाम पर श्रद्धालुओं से वसूली के मामले कई दिनों से सामने आ रहे थे। इसकी हकीकत जानने के लिए उच्चाधिकारियों के निर्देश पर एसओजी ने श्रद्धालु बनकर स्टिंग ऑपरेशन किया तो एक युवक उनके हत्थे चढ़ गया। आरोपी युवक व उसके साथी को मंगलवार की देर शाम एसओजी ने हिरासत में लिया। युवकों के मोबाइल फोन जब्त करके नेटवर्क खंगाले गए। फोन के आधार पर जिन लोगों के नाम सामने आए, उनसे भी पूछताछ की गई। इस दौरान पता चला कि युवक ने कई रसूखदारों के जरिये श्रद्धालुओं को वीआईपी दर्शन करवाए।
विज्ञापन
विज्ञापन


सूत्रों के अनुसार, जांच के दौरान परिसर में तैनात पुलिसकर्मियों की संलिप्तता भी सामने आई। अमर उजाला ने मामले को बुधवार व बृहस्पतिवार के अंक में प्रमुखता से प्रकाशित किया था। चोरी-छिपे चल रही इस कार्रवाई के सुर्खियों में आने पर व्यवस्था से जुड़े लोगों की किरकिरी भी खूब हुई। इस बीच आनन-फानन मंदिर परिसर की सुरक्षा में तैनात दो सिपाहियों को निलंबित कर दिया गया है। कुछ की ड्यूटी बदल दी गई। कुछ अभी निशाने पर हैं। एसओजी ऐसे लोगों पर नजर रखे है जो दर्शन के नाम पर पैसा वसूल रहे हैं।


एसएसपी राजकरन नय्यर ने बताया कि ड्यूटी में लापरवाही मिलने पर दो सिपाहियों को निलंबित करके पुलिस लाइन से संबद्ध किया गया है। प्रारंभिक जांच शुरू कर दी गई है। वीआईपी दर्शन कराने के नाम पर धनउगाही के मामले की जांच अभी भी चल रही है। इसे अभी सार्वजनिक नहीं किया जा सकता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed