फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Ayodhya: Trial of Surya Tilak successful in Ramlala temple in Ayodhya.

रामनवमी पर सूर्य तिलक: चार मिनट तक रामलला के मस्तक पर पड़ेंगी सूर्य की किरणें, वैज्ञानिकों ने बनाया ये प्लान

Tue, 09 Apr 2024 01:56 PM IST
ishwar ashish संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या Published by: ishwar ashish Updated Tue, 09 Apr 2024 01:56 PM IST
सार

अयोध्या में रामनवमी के अवसर पर होने वाले सूर्य तिलक के लिए ट्रायल सफल हो गया है। 17 अप्रैल को दोपहर 12 बजे उपकरण के जरिये सूर्य की किरणें गर्भगृह में प्रवेश करेंगी।

विज्ञापन
Ayodhya: Trial of Surya Tilak successful in Ramlala temple in Ayodhya.
- फोटो : amar ujala

विस्तार

रामनवमी के अवसर पर होने वाले रामलला के सूर्य तिलक का ट्रायल सफल हो गया है। अब यह तय हो गया है कि 17 अप्रैल को राम जन्मोत्सव के दिन दोपहर में ठीक 12:00 बजे राम लला का सूर्य अभिषेक किया जाएगा। मंदिर निर्माण के प्रभारी गोपाल राव ने बताया कि कुछ दिन पहले सूर्य तिलक के लिए वैज्ञानिकों ने उपकरण गर्भगृह के ठीक ऊपर तीसरी मंजिल पर लगाए थे।

विज्ञापन


रविवार को मध्यान्ह आरती के बाद पहला ट्रायल हुआ तो किरणें रामलला के होठों पर पड़ीं फिर लेंस को दोबारा सेट कर सोमवार को ट्रायल हुआ तो किरणें मस्तक पर पड़ीं। इससे रामनवमी पर सूर्य तिलक का आयोजन अब तय माना जा रहा है।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - पहले थे सिरमौर, अब नहीं ठौर: इस चुनाव में नहीं दिखाई देंगे माफिया के चेहरे... पहले अपराधियों की बोलती थी तूती
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - बृजभूषण ने ठुकराया भाजपा का ये प्रस्ताव, इस सीट पर फंसा पेच... अब पार्टी को कोर्ट के फैसले का इंतजार




इस बार रामनवमी पर सूरज की किरणें राम मंदिर में विराजमान भगवान श्री रामलला का अभिषेक करेंगी। किरणें 17 अप्रैल को ठीक दोपहर 12 बजे मंदिर की तीसरी मंजिल पर लगाए गए ऑटोमैकेनिकल सिस्टम के जरिए गर्भगृह तक आएंगी।

यहां किरणें दर्पण से परावर्तित होकर सीधे रामलला के मस्तक पर 4 मिनट तक 75 मिमी आकार के गोल तिलक के रूप में दिखेंगी। इस सूर्य तिलक को देश के दो वैज्ञानिक संस्थानों की मेहनत से साकार किया जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed