फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Ayodhya to dazzle with 3 million lamps during Deepotsav.

अयोध्या : दीपोत्सव पर 30 लाख दीपों से जगमगाएगी राम की नगरी, 2100 ड्रोन का शो होगा प्रमुख आकर्षण, ये है तैयारी

Wed, 23 Sep 2026 07:51 PM IST
Ishwar Ashish Bhartiya अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ Published by: Ishwar Ashish Bhartiya Updated Wed, 23 Sep 2026 07:51 PM IST
सार

अयोध्या में आयोजित होने वाले दीपोत्सव-2026 को भव्य बनाने के लिए लगभग 30 लाख दीप जलाने, सड़कों और सरयू तट को रामायण आधारित सजावट से सजाने तथा देश-विदेश से लोगों की भागीदारी बढ़ाने की योजना है। दीपोत्सव में इस बार 2100 ड्रोन का शो प्रमुख आकर्षण होगा। 

विज्ञापन
Ayodhya to dazzle with 3 million lamps during Deepotsav.
अयोध्या में दीपोत्सव। - फोटो : amar ujala

विस्तार

अयोध्या में दीपोत्सव को और भव्य व नवाचार से युक्त बनाने के लिए इस बार आम लोगों और युवाओं को भी शामिल किया जाएगा। विभाग MyGov UP के माध्यम से जनता से दीपोत्सव को लेकर सुझाव लेगा, ताकि आयोजन में नवाचार को शामिल किया जा सके। युवाओं को दीपोत्सव से सक्रिय रूप से जोड़कर उन्हें सांस्कृतिक परंपराओं का वाहक बनाया जाएगा।

विज्ञापन


पर्यटन व संस्कृति मंत्री जयवीर सिंह ने बुधवार को दीपोत्सव की तैयारियों की बैठक में यह निर्देश दिए। बैठक में दीपोत्सव-2026 को भव्य बनाने के लिए लगभग 30 लाख दीप जलाने, सड़कों और सरयू तट को रामायण आधारित सजावट से सजाने तथा देश-विदेश से लोगों की भागीदारी बढ़ाने की योजना है। दीपोत्सव में इस बार 2100 ड्रोन का शो प्रमुख आकर्षण होगा। ड्रोन शो दीपोत्सव के दिन के साथ दो दिन बाद होने वाले जमघट में भी करने का प्रस्ताव रखा गया।
विज्ञापन


इसके अलावा लाइव प्रस्तुतियों के साथ 3डी प्रोजेक्शन, लेजर शो और म्यूजिकल ग्रीन फायरक्रैकर्स भी आयोजन का हिस्सा होंगे। अंर्तराष्ट्रीय स्तर पर भागीदारी बढ़ाने के लिए विभिन्न देशों के पर्यटन व संस्कृति मंत्रियों या उनके प्रतिनिधियों को आमंत्रित किया जाएगा। 30 से अधिक देशों में भारतीय दूतावासों व राजदूतों के माध्यम से प्रवासी भारतीयों को भी दीपोत्सव में बुलाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


पर्यटन मंत्री ने प्रमुख स्थानों पर दिशा-सूचक बोर्ड लगाने के निर्देश दिए, ताकि श्रद्धालुओं व पर्यटकों को आवागमन में परेशानी न हो। उन्होंने ऐसे सेल्फी प्वाइंट विकसित करने के निर्देश दिए, ताकि पैदल चलने वाले लोगों की आवाजाही प्रभावित न हो। रामायण के अलग-अलग कांडों पर आधारित सड़क किनारे लगाए जाने वाले इंस्टॉलेशन में एक लाइन में सरल भाषा में इसकी जानकारी देने को कहा, ताकि लोग उसे आसानी से समझ सकें।

240 मठ-मंदिरों में भी जलाएंगे दीप

Ayodhya to dazzle with 3 million lamps during Deepotsav.
दीपोत्सव की तैयार पर समीक्षा बैठक में पर्यटन मंत्री। - फोटो : amar ujala

पर्यटन व संस्कृति विभाग के अपर मुख्य सचिव अमृत अभिजात ने धर्मपथ पर रामायण आधारित 10 प्रवेश द्वार बनाने के निर्देश दिए। इसके अलावा अयोध्या आने वाले प्रमुख मार्गों पर तीन अन्य रामायण द्वार बनाए जाने की योजना है। इनमें सुल्तानपुर और रायबरेली मार्ग भी शामिल हैं। दीपोत्सव के दौरान 2100 से अधिक बटुकों द्वारा सामूहिक सरयू आरती कराने, 240 से अधिक मंदिरों और मठों में दीप जलाने तथा उद्योग व व्यापार संगठनों के सहयोग से 25 प्रमुख चौराहों को सजाने की भी योजना है।

नई पीढ़ी को कला-संस्कृति से जोड़ेंगी कार्यशालाएं
बैठक में कला-संस्कृति को नई पीढ़ी से जोड़ने के लिए तीन कला कार्यशालाओं और शिविरों का आयोजन प्रस्तावित किया गया है। अयोध्या में 22 से 26 अक्तूबर तक डॉ. राम मनोहर लोहिया अवध विश्वविद्यालय के सहयोग से राम की पैड़ी-गुप्तार घाट पर राम, रामायण और अयोध्या विषयक राष्ट्रीय कार्यशाला होगी। वहीं राज्य ललित कला अकादमी की ओर से 18 से 22 नवंबर 2026 तक लोकधारा पारंपरिक व लोक चित्रकला कला शिविर आयोजित किया जाएगा। इसमें डॉ. शकुंतला मिश्रा राष्ट्रीय पुनर्वास विश्वविद्यालय, लखनऊ विश्वविद्यालय के कला व शिल्प संकाय, एमिटी विश्वविद्यालय और यूनिटी कॉलेज सहयोगी होंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed