फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Ayodhya: Timing for Ramlala Darshan will be changed from October 3.

Ayodhya: तीन अक्तूबर से बदल जाएगी रामलला की दर्शन अवधि, आरती का समय भी बदला

Wed, 02 Oct 2024 07:41 AM IST
पंकज श्रीवास्‍तव अमर उजाला नेटवर्क, अयोध्या
अमर उजाला नेटवर्क, अयोध्या Published by: पंकज श्रीवास्‍तव Updated Wed, 02 Oct 2024 07:41 AM IST
सार

श्रीरामजन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट की ओर से रामलला के दर्शन की नई समय सारिणी जारी की गई है। राम मंदिर के ट्रस्टी डॉ़ अनिल मिश्र ने बताया कि अब शरद ऋतु शुरू हो रही है। ऐसे में रामलला की दर्शन अवधि में कुछ बदलाव किया गया है।

विज्ञापन
Ayodhya: Timing for Ramlala Darshan will be changed from October 3.
अयोध्या में रामलला। - फोटो : amar ujala

विस्तार

शारदीय नवरात्र का शुभारंभ तीन अक्तूबर से हो रहा है। इसी दिन से रामलला की दर्शन अवधि में बदलाव किया गया है। तीन अक्तूबर से श्रद्धालुओं को राम मंदिर में सुबह सात बजे से दर्शन के लिए प्रवेश मिलेगा। मंदिर में दर्शन रात नौ बजे तक जारी रहेगा। रामलला की आरती के समय में भी बदलाव किया गया है।

विज्ञापन


श्रीरामजन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट की ओर से रामलला के दर्शन की नई समय सारिणी जारी की गई है। राम मंदिर के ट्रस्टी डॉ़ अनिल मिश्र ने बताया कि अब शरद ऋतु शुरू हो रही है। ऐसे में रामलला की दर्शन अवधि में कुछ बदलाव किया गया है। रामलला की मंगला आरती जो अब तक सुबह चार बजे होती थी, वह अब 4:30 बजे होगी। साथ ही रामलला की श्रृंगार आरती सुबह छह बजे के बजाय 6:30 बजे होगी। दर्शन अब तक सुबह 6:30 बजे शुरू होता था, वह अब सुबह सात बजे शुरू होगा।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

इसी तरह दोपहर 12 बजे रामलला को भोग अर्पित किया जाएगा। दोपहर की आरती यानी भोग आरती दोपहर 12:15 बजे होगी। 12:30 से 1:30 बजे तक मंदिर का पट बंद रहेगा। मंदिर का पट दोपहर 1:30 बजे फिर खुलेगा। रामलला की संध्या आरती शाम सात बजे ही होगी। इसके बाद श्रद्धालुओं को रात नौ बजे तक दर्शन प्राप्त होंगे। 9:30 बजे शयन आरती के बाद मंदिर बंद कर दिया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed