फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Ayodhya: The number of devotees increased as the heat decreased slightly, 81 thousand visited Ramlala on Sunda

अयोध्या: गर्मी में मामूली कमी होते ही बढ़ी श्रद्धालुओं की संख्या, रविवार को 81 हजार ने किए रामलला के दर्शन

Sun, 02 Jun 2024 05:15 PM IST
रोहित मिश्र अमर उजाला संवाद, अयोध्या
अमर उजाला संवाद, अयोध्या Published by: रोहित मिश्र Updated Sun, 02 Jun 2024 05:15 PM IST
सार

Ayodhya: नौतपा में पड़ी भीषण गर्मी का असर राममंदिर आने वाले श्रद्धालुओं की संख्या पर पड़ा। बीते दिनों यह संख्या औसत से आधी रह गई थी। 

विज्ञापन
Ayodhya: The number of devotees increased as the heat decreased slightly, 81 thousand visited Ramlala on Sunda
राम मंदिर अयोध्या - फोटो : X-ShriRamTeerth

विस्तार

 नौतपा में भीषण गर्मी के चलते अयोध्या में श्रद्धालुओं की संख्या घट गई थी। जैसे ही नौतपा का ताप कम हुआ, श्रद्धालुओं की संख्या फिर बढ़ने लगी है। रविवार को जिले का तापमान 38 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। जिससे धूप व गर्मी का असर कम रहा। इसके चलते अयोध्या में पर्यटन का माहौल नजर आया। छुट्टी का आनंद उठाने के लिए बड़ी संख्या में श्रद्धालु व पर्यटक अयोध्या पहुंचे। रविवार को रामलला के दरबार में 81 हजार भक्तों ने दर्शन-पूजन किए।
विज्ञापन


नौतपा में श्रद्धालुओं की संख्या दो गुना घट गई थी। रामलला के दरबार में जहां रोजाना डेढ़ लाख श्रद्धालु दर्शन-पूजन को आ रहे थे, नौतपा में यह संख्या घटकर 50 से 60 हजार पहुंच गई थी। नौतपा का समापन रविवार को हुआ तो मौसम में भी परिवर्तन दिखा। तापमान में चार से पांच डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की गई।
विज्ञापन


 रविवार को दिन भर श्रद्धालुओं की चहल-पहल दिखी। रामलला के दरबार में सुबह से शाम तक भक्तों की कतार लगी रही। शाम पांच बजे तक 81 हजार श्रद्धालुओं ने रामलला के दरबार में हाजिरी लगाई थी। वहीं सरयू तट पर भी पर्यटन का माहौल नजर आया। राम की पैड़ी पिकनिट स्पॉट की तरह दिखी। गर्मी दूर भगाने के लिए लोग पैड़ी में स्नान करते नजर आए। शाम को सरयू तट पर होने वाली सरयू आरती में भी श्रद्धालुओं की भीड़ रही।
विज्ञापन
विज्ञापन


राममंदिर परिसर में भगवान परशुराम का मंदिर बनाने की मांग
 अखिल भारतीय चाणक्य परिषद व श्री परशुराम सेवा ट्रस्ट की बैठक प्रेस क्लब सिविल लाइन में हुई। बैठक के मुख्य अतिथि परिषद के राष्ट्रीय संरक्षक एवं श्री परशुराम सेवा ट्रस्ट के राष्ट्रीय अध्यक्ष पंडित कृपा निधान तिवारी ने बताया कि राम जन्मभूमि परिसर में भगवान परशुराम मंदिर बनाने की मांग को लेकर राममंदिर निर्माण समिति के अध्यक्ष नृपेंद्र मिश्र को ज्ञापन सौंपने का निर्णय हुआ है। भगवान राम व भगवान परशुराम का संवाद भी रामायण का एक हिस्सा है। इसलिए भगवान परशुराम का भी मंदिर राममंदिर में बनने चाहिए। बैठक में परिषद से युवाओं को जोड़ने के लिए युवा विंग का गठन करते हुए सुनील कुमार पांडेय को अध्यक्ष मनोनीत किया गया। बैठक का संचालन जिला महामंत्री लषणधर त्रिपाठी और अध्यक्षता पूर्व प्रधान उमाशंकर तिवारी ने की। बैठक में प्रयाग दत्त तिवारी, कौशल किशोर मिश्रा, केपी तिवारी, अशोक कुमार तिवारी, देवेंद्र पांडेय, इंद्रदेव प्रसाद चौबे, सुनील पांडेय ,डॉ़ दुर्गा प्रसाद तिवारी, उमा प्रसाद दुबे, शिवाकांत तिवारी सहित बड़ी संख्या में परिषद के कार्यकर्ता मौजूद रहे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed