फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Ayodhya Temple Trust released new video of temple construction

अयोध्या: मुख्य सचिव ने पूछा, इतनी धीमी क्यों है भक्तिपथ निर्माण की गति? ट्रस्ट ने जारी किया नया वीडियो

Sun, 06 Aug 2023 06:57 PM IST
रोहित मिश्र अमर उजाला संवाद, अयोध्या
अमर उजाला संवाद, अयोध्या Published by: रोहित मिश्र Updated Sun, 06 Aug 2023 06:57 PM IST
सार

अयोध्या में प्राण प्रतिष्ठा की तैयारियां जोर शोर से चल रही हैं। मुख्य सचिव दुर्गाशंकर मिश्र ने रविवार को यहां पहुंचकर तैयारियां का जायजा लिया। वहीं मंदिर ट्रस्ट ने मंदिर निर्माण का नया वीडियो जारी किया। 

विज्ञापन
Ayodhya Temple Trust released new video of temple construction
अयोध्या - फोटो : amar ujala

विस्तार

मुख्य सचिव दुर्गाशंकर मिश्र ने रविवार को विकास योजनाओं के निरीक्षण के क्रम में राममंदिर निर्माण कार्य की भी प्रगति जानी। उन्होंने रामलला के दरबार पहुंचकर दर्शन किया फिर मंदिर निर्माण के लिए चल रहे कार्यों को देखा। मुख्य सचिव ने रामलला की प्राण प्रतिष्ठा को लेकर की जा रही तैयारियों के बाबत भी श्रीरामजन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट से जानकारी हासिल की। ट्रस्ट के महासचिव चंपत राय ने मुख्य सचिव को बताया कि मंदिर का भूतल दिसंबर तक पूरी तरह से बनकर तैयार हो जाएगा। प्रथम तल का काम भी तेजी से चल रहा है। उन्होंने मुख्य सचिव को प्राणप्रतिष्ठा महोत्सव की तैयारियों की विस्तृत जानकारी दी। मुख्य सचिव ने सुरक्षा प्रबंधों को भी परखा। भक्तों के लिए विकसित की जा रही सुविधाओं की भी जानकारी हासिल की है। उन्होंने निर्माण कार्य के दौरान ईटें जोड़कर प्रतीकात्मक कारसेवा भी की।

विज्ञापन


 इतनी धीमी क्यों है भक्तिपथ निर्माण की गति

मुख्य सचिव दुर्गाशंकर मिश्र ने भक्तिपथ व श्रीरामजन्मभूमि पथ का निरीक्षण किया। उनके निरीक्षण से पहले जो भक्ति पथ महीनों से अधूरा पड़ा था, रातों-रात उसकी सूरत बदल गयी। भक्तिपथ के गड्ढे पाट दिए गए तो मार्ग पर गिटि्यां डालकर उसे चलने लायक बना दिया गया। इससे पहले मार्ग पर कीचड़, जलभराव, गड्ढे थे जो श्रद्धालुओं को परेशान कर रहे थे। उन्होंने निरीक्षण कि दौरान अधिकारियों से पूछा कि भक्तिपथ निर्माण की गति इतनी धीमी क्यों हैं, इसका समुचित जवाब अधिकारी नहीं दे पाए। उन्होंने कहा कि काम की गति बढ़ाए, जल्द से जल्द मार्ग का काम पूरा कर लिया जाए।
विज्ञापन


श्रीराममंदिर ट्रस्ट ने जारी किया मंदिर निर्माण का वीडियो

 श्रीरामजन्मभूमि में निर्माणाधीन राममंदिर की प्रगति को दर्शाता नया वीडियो रविवार को श्रीरामजन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट की ओर से जारी किया गया। ट्रस्ट के महासचिव चंपत राय के ट्विटर हैंडल से जारी 38 सेकंड के वीडियो के जरिए ट्रस्ट ने देश-दुनिया के भक्तों को मंदिर के प्रथम तल की प्रगति से परिचित कराया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


राम राम जय जय श्रीराम... के संगीत के बीच वीडियो में प्रथम तल का निर्माण दिख रहा है। मजदूर स्तंभों को जोड़ रहे हैं, पत्थरों की नक्काशी कर रहे हैं। पांच मंडप के स्तंभ तैयार दिख रहे हैं। पूरे वीडियो में प्रथम तल की भव्यता दिखाने की कोशिश है। उधर श्रीरामजन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट की ओर से रामलला की प्राण प्रतिष्ठा की तैयारियां तेज कर दी गई हैं। 21 से 23 जनवरी 2024 के बीच प्राण प्रतिष्ठा हो सकती है। इसके लिए पीएम नरेंद्र मोदी को भी आमंत्रण भेजा जा चुका है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed