{"_id":"659be66e2f602a62e60fa3df","slug":"ayodhya-surveillance-room-on-the-waves-of-saryu-for-the-security-of-ram-temple-2024-01-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"अयोध्या: राम मंदिर की सुरक्षा के लिए सरयू की लहरों पर सर्विलांस रूम, अत्याधुनिक तकनीक से होगी निगरानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अयोध्या: राम मंदिर की सुरक्षा के लिए सरयू की लहरों पर सर्विलांस रूम, अत्याधुनिक तकनीक से होगी निगरानी
Tue, 09 Jan 2024 08:10 AM IST
रोहित मिश्र
अमर उजाला संवाद, अयोध्या
अमर उजाला संवाद, अयोध्या
Published by: रोहित मिश्र
Updated Tue, 09 Jan 2024 08:10 AM IST
सार
भव्य राम मंदिर में रामलला की प्राण प्रतिष्ठा हो जाने के बाद इसके सुरक्षा घेरे को और विस्तार देने की तैयारी है। सरयू नदी भी इसका माध्यम बनेगी।
विज्ञापन
Ayodhya Ram Mandir
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
राम मंदिर की सुरक्षा के लिए सरयू की लहरों पर अत्याधुनिक तकनीक वाले सर्विलांस रूम बनेंगे। इनके माध्यम से चौधरी चरण सिंह घाट से गुप्तार घाट तक नदी की निगरानी की जाएगी। 22 जनवरी को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आने से पहले राम की पैड़ी के पास आरती घाट पर इसी तरह का एक कक्ष बनकर तैयार हो जाएगा। अन्य का निर्माण चरणबद्ध तरीके से किया जाएगा।
विज्ञापन
भव्य राम मंदिर में रामलला की प्राण प्रतिष्ठा हो जाने के बाद इसके सुरक्षा घेरे को और विस्तार देने की तैयारी है। सरयू नदी भी इसका माध्यम बनेगी। नदी के रास्ते अयोध्या में कोई अवांछनीय तत्व आतंकी गतिविधियों के इरादे से प्रवेश न करने पाए, इसके लिए उच्च स्तर की तकनीक का सहारा लिया जा रहा है। सर्विलांस रूम का निर्माण इसी रणनीति का हिस्सा है। इसका निर्माण नदी की लहरों पर जेटी के ऊपर किया जा रहा है। नदी में बाढ़ आने की स्थिति में जेटी के साथ यह रूम भी ऊपर आ जाएंगे। पानी कम होगा तो यह स्वत: नीचे हो जाएंगे।
विज्ञापन
सर्विलांस रूम के निर्माण का जिम्मा संभाल रही एसएएस इंटरप्राइजेज के समीर साकिब ने बताया कि अयोध्या धाम के घाटों पर तीन और गुप्तार घाट पर एक का निर्माण किया जाना है। इनकी संख्या बढ़ाई भी जा सकती है। आरती घाट पर पहले रूम का निर्माण शुरू हो गया है। इसे 10 जनवरी तक पूरा किया जाना है।
विज्ञापन
विशेष डिजाइन का यह रूम एक कॉटेज की तरह होगा। लोहे के मजबूत फ्रेम में नीचे का आधा हिस्सा लकड़ी और और ऊपर का भाग शीशे का होगा। एक-एक कर सभी सर्विलांस रूम का निर्माण कर इन्हें पुलिस को हैंडओवर कर दिया जाएगा। पुलिस की ओर से इसमें निगरानी के लिए उपकरण स्थापित किए जाएंगे। पहले सर्विलांस रूम का निर्माण शुरू होने के बाद एडीजी जोन पीयूष मोर्डिया और आईजी प्रवीण कुमार इसका निरीक्षण कर चुके हैं।