फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Ayodhya: Shri Ram Stambh will be installed at 10 places in Ayodhya

Ayodhya: अयोध्या में 10 स्थानों पर लगेगा श्रीराम स्तंभ, नंदीग्राम से होगी श्रीराम स्तंभ स्थापित करने की शुरुआत

Mon, 14 Jul 2025 08:06 PM IST
ishwar ashish संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या Published by: ishwar ashish Updated Mon, 14 Jul 2025 08:06 PM IST
सार

अयोध्या में 10 स्थानों पर श्रीराम स्तंभ लगाए जाएंगे। इसका प्रारंभ नंदीग्राम से होगा। वहीं, मणिपर्वत पर स्तंभ नहीं लग सकेगा।

विज्ञापन
Ayodhya: Shri Ram Stambh will be installed at 10 places in Ayodhya
अयोध्या में लगाए जाने वाले श्रीराम स्तंभ। - फोटो : amar ujala

विस्तार

भगवान श्रीराम की वन गमन यात्रा की स्मृतियों को अक्षुण्ण बनाए रखने के लिए अयोध्या में दस प्राचीन स्थलों पर श्रीराम स्तंभ स्थापित किए जाएंगे। इसकी तैयारी तेज हो गई है। हाल ही में विहिप की एक बैठक भी कारसेवकपुरम में हुई। बैठक में तय किया गया कि श्रीराम स्तंभ लगाने का काम नंदीग्राम भरतकुंड से किया जाएगा। सभी दस स्थलों को चिन्हित कर लिया गया है।

विज्ञापन


नंदीग्राम भरतकुंड वही स्थान है जहां भरत ने 14 वर्षों तक तप किया था। पूर्व योजना के अनुसार पहला स्तंभ मणिपर्वत पर स्थापित किया जाना था, जो त्रेतायुगीन महत्व का स्थल माना जाता है। यह स्थल भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण (एएसआई) की ओर से संरक्षित घोषित है।
विज्ञापन


बताया जा रहा है कि यह श्रीराम स्तंभ लगाने की अनुमति विहिप को पुरातत्व विभाग से नहीं मिल सकी है। इसके चलते अब पहला श्रीराम स्तंभ नंदीग्राम भरतकुंड पर स्थापित करने का निर्णय लिया गया है। विहिप के प्रवक्ता शरद शर्मा बताते हैं कि प्रत्येक स्तंभ की ऊंचाई 15 फीट, जबकि चौड़ाई 2.5 फीट होगी। यह स्तंभ वंशी पहाड़पुर के लाल पत्थरों पर बनाए गए हैं, जिन पर हजारों वर्षों तक काई नहीं जमेगी। बताया कि श्रीराम स्तंभ स्थापित करने की कवायद तेज हो गई, जल्द ही पहला स्तंभ स्थापित किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


इन स्थलों पर स्थापित होगा स्तंभ
- रामनगरी में 10 स्थान चिन्हित किए गए हैं जो राम की वनगमन यात्रा के गवाह हैं और त्रेतायुगीन माने जाते हैं। इन स्थलों पर राम मंदिर परिसर, रामकुंड, हनुमान भरत मिलन नंदीग्राम, भरतकुंड नंदीग्राम, जटा कुंड नंदीग्राम, दशरथ समाधि बिल्वहरि घाट, विभीषण कुंड, सुग्रीव कुंड, हनुमान कुंड व सीता कुंड शामिल है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed