फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Ayodhya: Sheshavtar temple will be built in Ram temple complex, guest house will be built, Apollo will open h

अयोध्या: राममंदिर परिसर में बनेगा शेषावतार मंदिर, बनेंगे गेस्ट हाउस, कैंपस में अस्पताल खोलेगा अपोलो समूह

Sun, 26 May 2024 09:06 AM IST
रोहित मिश्र अमर उजाला संवाद, अयोध्या
अमर उजाला संवाद, अयोध्या Published by: रोहित मिश्र Updated Sun, 26 May 2024 09:06 AM IST
सार

Ayodhya Ram mandir: अयोध्या के राममंदिर परिसर में मंदिर की तर्ज पर शेषावतार मंदिर का निर्माण किया जाएगा। राममंदिर निर्माण समिति की बैठक में इस बात पर फैसला हुआ। 

विज्ञापन
Ayodhya: Sheshavtar temple will be built in Ram temple complex, guest house will be built, Apollo will open h
राम मंदिर कैंपस में ही बनेंगे गेस्ट हाउस और अस्पताल। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

 राममंदिर निर्माण समिति की दो दिवसीय बैठक शनिवार को समाप्त हुई। बैठक में तय हुआ है कि राममंदिर की तर्ज पर ही राममंदिर परिसर में शेषावतार मंदिर का निर्माण किया जाएगा। इसकी डिजाइन व ड्राइंग आर्किटेक्ट आशीष सोमपुरा बनाएंगे। सोमपुरा ने ही राममंदिर का आर्किटेक्ट बनाया है। साथ ही परिसर में ट्रस्ट का एक और कार्यालय व 500 लोगों की क्षमता वाला ऑडिटोरियम बनाने पर भी सहमति बनी है। दूसरे दिन की बैठक से पहले नृपेंद्र मिश्र ने परिसर में चल रहे निर्माण कार्यों का निरीक्षण भी किया।

विज्ञापन


बैठक के बाद राममंदिर के ट्रस्टी डॉ़ अनिल मिश्र ने बताया कि बैठक से पहले नृपेंद्र मिश्र ने रामजन्मभूमि परिसर में चल रहे कार्यों का निरीक्षण किया है। सप्तमंडपम निर्माण के लिए नींव खोदाई का काम पूरा हो चुका है। शेषावतार मंदिर की डिजाइन व ड्राइंग तैयार करने की जिम्मेदारी आर्किटेक्ट आशीष सोमपुरा को दी गई है। राममंदिर की तरह ही इस मंदिर का भी स्वरूप होगा। जल्द ही शेषावतार मंदिर का निर्माण शुरू हो जाएगा।
विज्ञापन


साथ ही तीर्थयात्री सुविधा केंद्र के शेष काम को दो महीने में पूरा करने का निर्देश दिया गया है। अगस्त में इसे एलएंडटी को हैंडओवर करने की योजना है। परकोटा निर्माण कार्य की गति बढ़ाने का भी निर्देश नृपेंद्र मिश्र ने दिया है। परकोटा निर्माण की समय सीमा मार्च 2025 तय की गई है। बैठक में ट्रस्ट के महासचिव चंपत राय, मंदिर निर्माण प्रभारी गोपाल राव, राममंदिर के आर्किटेक्ट आशीष सोमपुरा सहित टाटा व एलएंडटी के इंजीनियर मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


राममंदिर परिसर में अस्पताल खोलेगा अपोलो
अपोलो हॉस्पिटल्स रामजन्मभूमि परिसर में एक उच्चतम श्रेणी का अस्पताल खोलने जा रहा है। इसको लेकर शनिवार को श्रीरामजन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के साथ अस्पताल ने एक अनुबंध किया है। यह अस्पताल परिसर स्थित तीर्थयात्री सुविधा केंद्र में संचालित होगा। अगले दो महीने के भीतर अस्पताल का संचालन शुरू करने की तैयारी है। इस अस्पताल में बुनियादी प्राथमिक चिकित्सा से लेकर दिल के दौरे (हार्ट अटैक) और ब्रेन स्ट्रोक समेत इमरजेंसी की बेहतरीन सेवा मिलेगी। राममंदिर निर्माण समिति के अध्यक्ष नृपेंद्र मिश्र व राममंदिर ट्रस्ट के महासचिव चंपत राय, अपोलो हॉस्पिटल्स लखनऊ के प्रबंध निदेशक और मुख्य कार्यपालक अधिकारी (सीईओ) डॉ. मयंक सोमानी की मौजूदगी में यह अनुबंध हुआ है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed