{"_id":"594264f64f1c1be3178b4a3d","slug":"ayodhya-rss-s-muslim-wing-organises-iftar-party","type":"story","status":"publish","title_hn":" RSS के मुस्लिम विंग ने अयोध्या में रखी इफ्तार पार्टी, गाय के दूध से खोला रोजा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
RSS के मुस्लिम विंग ने अयोध्या में रखी इफ्तार पार्टी, गाय के दूध से खोला रोजा
amarujala.com- Presented: अभिषेक तिवारी
Updated Thu, 15 Jun 2017 05:19 PM IST
विज्ञापन
मुस्लिम राष्ट्रीय मंच की ओर से आयोजित इफ्तार सम्मेलन में आरएसएस नेता इंद्रेश कुमार
- फोटो : indian express
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुस्लिम राष्ट्रीय मंच (आरआरएम) के मुस्लिम विंग ने अयोध्या में एक इफ्तार पार्टी का आयोजन किया। इस इफ्तार में मुसलमानों ने गाय के दूध के साथ अपना रोजा खोला।
विज्ञापन
मुस्लिम राष्ट्रीय मंच की ओर से आयोजित इफ्तार सम्मेलन में आरएसएस नेता इंद्रेश कुमार इफ्तार पार्टी के मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। कुमार ने बताया कि मुसलमानों ने इफ्तार पर एक शपथ ली थी कि वे बीफ नहीं खायेंगे क्योंकि यह बीमारी का कारण बनता है। उन्होंने आगे कहा कि मुस्लिमों ने यह भी सहमति व्यक्त की कि गाय का दूध स्वास्थ्य के लिए अच्छा है और इसमें औषधीय मूल्य निहित हैं।
विज्ञापन
एमआरएम ने शहर के प्रमुख मुस्लिम निवासियों को रोजा इफ्तार में रोजा तोड़ पहले भोजन के लिए आमंत्रित किया था। इंद्रेश कुमार आगे कहा कि सभा ने भी गायों को बचाए रखने के लाभों को स्वीकार किया है। उन्होंने यह भी दावा किया कि इस्लाम सहित किसी भी धर्म में गाय वध करने की अनुमति नहीं है।
विज्ञापन