{"_id":"66d9fbd6a4b98262fd0490f4","slug":"ayodhya-rape-accused-arrested-after-poilce-encounter-2024-09-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ayodhya: सीएम के लौटने के कुछ ही घंटे बाद दुष्कर्म का मुख्य आरोपी पुलिस मुठभेड़ में गिरफ्तार, पैर में लगी गोली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ayodhya: सीएम के लौटने के कुछ ही घंटे बाद दुष्कर्म का मुख्य आरोपी पुलिस मुठभेड़ में गिरफ्तार, पैर में लगी गोली
सार
पुलिस टीम की ओर से जवाबी फायरिंग में एक व्यक्ति के दाहिने पैर में गोली लगी। दूसरा अंधेरे का फायदा उठाकर मौके से फरार हो गया। पूछताछ में पता चला कि पुलिस की गोली से घायल व्यक्ति किशोरी से दुष्कर्म करने का वांछित मुख्य आरोपी है।
विज्ञापन
क्षेत्राधिकारी श्रीयश त्रिपाठी ने आरोपी की मुठभेड़ में गिरफ्तारी की पुष्टि की है।
- फोटो : amar ujala
विस्तार
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के अयोध्या से लौटने के कुछ ही देर बाद यहां की खंडासा पुलिस ने किशोरी से दुष्कर्म करने के मुख्य आरोपी शहबान को मुठभेड़ में गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी के दाहिने पैर में गोली लगी है। उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन
पुलिस ने रात लगभग नौ बजे वाहन चेकिंग के दौरान दो संदिग्ध व्यक्तियों को सतनापुर नहर से विनायकपुर मोड़ पर जाते समय रोका। रोके जाने पर संदिग्ध व्यक्तियों ने पुलिस टीम पर फायरिंग की। पुलिस टीम की ओर से जवाबी फायरिंग में एक व्यक्ति के दाहिने पैर में गोली लगी। दूसरा अंधेरे का फायदा उठाकर मौके से फरार हो गया। पूछताछ करने पर घायल व्यक्ति ने अपना नाम शहबान पुत्र मोहम्मद वारिस (24) बताया। फरार होने वाले व्यक्ति का नाम मोनू पुत्र यार मोहम्मद बताया।
विज्ञापन
पूछताछ में पता चला कि पुलिस की गोली से घायल व्यक्ति किशोरी से दुष्कर्म करने का वांछित मुख्य आरोपी है। गिरफ्तार आरोपी के पास से मोटरसाइकिल, एक तमंचा 315 बोर, एक जिंदा कारतूस और एक खोखा बरामद हुया। थानाध्यक्ष विवेक कुमार सिंह ने शहबान के विरुद्ध पुलिस पार्टी पर हमला एवं आयुध अधिनियम के तहत मुकदमा पंजीकृत कराया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन