फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Ayodhya Ram Mandir: Trial of security equipment will start from January 8, work of installing modern security

Ayodhya Ram Mandir : 31 दिसंबर तक पूरा हो जाएगा आधुनिक सुरक्षा उपकरण लगाने का काम, आठ से शुरू होगा ट्रायल

Thu, 28 Dec 2023 07:37 PM IST
पंकज श्रीवास्‍तव संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या Published by: पंकज श्रीवास्‍तव Updated Thu, 28 Dec 2023 07:37 PM IST
सार

रामलला की प्राण प्रतिष्ठा से पहले राम जन्मभूमि परिसर की सुरक्षा अभेद्य की जा रही है। यूपी राजकीय निर्माण निगम राम जन्मभूमि पथ पर सुरक्षा उपकरण लगा रहा है।

विज्ञापन
Ayodhya Ram Mandir: Trial of security equipment will start from January 8, work of installing modern security
रामलला - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

प्राण प्रतिष्ठा से पहले रामलला के मुख्य दर्शन मार्ग राम जन्मभूमि पथ को आधुनिक सुरक्षा उपकरणों से लैस किया जा रहा है। यहां टायर किलर, बूम बैरियर, सीसीटीवी समेत अन्य उपकरण लगाने का काम अंतिम चरण में पहुंच चुका है। ये सुरक्षा उपकरण 31 दिसंबर तक लग जाएंगे। इनका ट्रायल आठ जनवरी से शुरू होगा।

विज्ञापन


रामलला की प्राण प्रतिष्ठा से पहले राम जन्मभूमि परिसर की सुरक्षा अभेद्य की जा रही है। यूपी राजकीय निर्माण निगम राम जन्मभूमि पथ पर सुरक्षा उपकरण लगा रहा है। महाप्रबंधक सीके श्रीवास्तव ने अमर उजाला को बताया कि रामजन्मभूमि पथ के प्रवेश द्वार पर अंडर व्हैकिल स्कैनर सिस्टम (यूवीएसएस) लगाया जा चुका है। इसके जरिए इस पथ पर आने वाले वाहन की जांच की जाएगी। रोड के ऊपर एक पैनल लगाया गया है, जैसे ही इस पर से वाहन गुजरेगा, पूरा वाहन स्कैन हो जाएगा। यदि कुछ संदिग्ध वस्तु वाहन में होगी तो तत्काल पता चल जाएगा और बूम बैरियर ऑटोमेटिक रूप से गिर जाएंगे।
विज्ञापन


यदि वाहन चालक जबरन वाहन के साथ प्रवेश करेगा तो ऑपरेटर टायर किलर का बटन दबाएगा। इस बटन के दबते ही भूमिगत किलर सतह पर आ जाएंगे। वाहन पंचर होने के बाद भी जबरन आगे बढ़ने की कोशिश करेगा तो बोलार्ड का प्रयोग होगा। बटन दबाते ही बोलार्ड ब्रेकर के रूप में सतह से ऊपर उठ जाएगा। इसी तरह के उपकरण राम गुलेला मार्ग, क्रासिंग -11 व वीवीआईपी मार्ग पर भी लगाए जा रहे हैं। इसके अतिरिक्त तीर्थयात्री सुविधा केंद्र में सात बैगेज स्कैनर भी लगाने का काम अंतिम चरण में है। इसके ब्लाक का निर्माण हो गया जिसमें सात काउंटर बनाए गये हैं। यहां यात्रियों के सामानों की जांच की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


राम जन्मभूमि पथ पर लग रहे 34 सीसीटीवी कैमरे
वहीं दर्शन पथ पर डोर फ्रेम मेटल डिटेक्टर (डीएफएमडी) भी लगाया जा रहा है। राम जन्मभूमि पथ पर 34 सीसीटीवी कैमरे लगाए जा रहे हैं। अब तक 25 कैमरे लग चुके हैं, 31 तक सभी कैमरे लग जाएंगे। राम जन्मभूमि परिसर में कंट्रोल रूम बनाया गया है। जहां पांच पुलिस कर्मी 24 घंटे तैनात रहेंगे। यहां 90 दिन तक की सूचना हमारे पास उपलब्ध रहेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed