{"_id":"68c82807ca6a964e7d0bf40d","slug":"ayodhya-ram-mandir-is-being-monitored-by-one-thousand-cctv-cameras-2025-09-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ayodhya: एक हजार सीसीटीवी कैमरों से हो रही राम मंदिर की निगहबानी, टायर किलर्स समें अन्य संसाधन भी लगेंगे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ayodhya: एक हजार सीसीटीवी कैमरों से हो रही राम मंदिर की निगहबानी, टायर किलर्स समें अन्य संसाधन भी लगेंगे
Mon, 15 Sep 2025 08:21 PM IST
ishwar ashish
अमर उजाला नेटवर्क, अयोध्या
अमर उजाला नेटवर्क, अयोध्या
Published by: ishwar ashish
Updated Mon, 15 Sep 2025 08:21 PM IST
सार
राम मंदिर की सुरक्षा के लिए एक हजार से ज्यादा सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं। वहीं, बूम बैरियर, टायर किलर्स समेत अन्य सुरक्षा संसाधन भी लगाए जाएंगे।
विज्ञापन
अयोध्या का राम मंदिर (फाइल फोटो)
- फोटो : अमर उजाला डिजिटल
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
श्रीराम जन्मभूमि मंदिर की सुरक्षा को और अभेद्य बनाने के लिए आधुनिक संसाधनों से लैस सुरक्षा तंत्र खड़ा किया जा रहा है। फिलहाल मंदिर परिसर और उसके आसपास एक हजार से अधिक सीसीटीवी कैमरों से लगातार चौकसी बरती जा रही है। सुरक्षा व्यवस्था को और पुख्ता करने के लिए जल्द ही कैमरों की संख्या और बढ़ाई जाएगी।
विज्ञापन
मंदिर की सुरक्षा में केवल कैमरे ही नहीं, बल्कि बूम बैरियर, टायर किलर्स, मेटल डिटेक्टर और एक्स-रे स्कैनर जैसी हाईटेक व्यवस्थाएं की गईं हैं। इन संसाधनों से किसी भी संदिग्ध वाहन या व्यक्ति को तत्काल रोकने और जांचने की सुविधा मिलेगी। एसपी सुरक्षा बलरामाचारी दुबे ने बताया कि पिछले दिनों हुई श्रीराम जन्मभूमि सुरक्षा समिति की बैठक में परिसर की सुरक्षा और कड़ी करने पर सहमति बनी है। कई आधुनिक सुरक्षा संसाधनों से परिसर को लैस किया जा रहा है।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें - UP: सीएम योगी ने मृत भाजपा कार्यकर्ता के पिता व भाई से की मुलाकात, बोले- दोषी पर कार्रवाई होगी
विज्ञापन
ये भी पढ़ें - शहीदों के परिजनों का सामना नहीं कर पाएंगे भाजपा के लोग... एशिया कप में भारत-पाक मैच पर अखिलेश ने दिया बयान
एसपी सुरक्षा ने बताया कि मंदिर में आने वाले श्रद्धालुओं की सुरक्षा सर्वोपरि मानते हुए ट्रस्ट और प्रशासन लगातार सुरक्षा मानकों को उन्नत कर रहे हैं। जैसे-जैसे मंदिर का निर्माण कार्य अंतिम चरण की ओर बढ़ेगा, वैसे-वैसे सुरक्षा संसाधनों का दायरा और मजबूत किया जाएगा। राम मंदिर की सुरक्षा दीवार बनने के बाद और अधिक सुरक्षा उपकरण लगाए जाएंगे। दीवार के पास 25 वाॅच टॉवर बनेंगे, दीवार सेंसर युक्त होगी। मंदिर क्षेत्र को कई सुरक्षा जोन में विभाजित किया गया है। हर जोन में सुरक्षा बल तैनात हैं और कैमरों की मदद से उनका समन्वय हो रहा है।