फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   ayodhya programme was organised by sant samaj

अयोध्या के संत समाज ने मिलकर कराया कार्यक्रम, सरकार ने नहीं दिया पैसा: सीएम योगी

Thu, 19 Oct 2017 01:51 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, लखनऊ
टीम डिजिटल/अमर उजाला, लखनऊ Updated Thu, 19 Oct 2017 01:51 PM IST
विज्ञापन
ayodhya programme was organised by sant samaj
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ

आयोध्या कार्यक्रम में हुए खर्च को लेकर उठ रहे सवालों का जवाब देते हुए आज सीएम योगी ने कहा कि अयोध्या का आयोजन वहां के संत समाज के सहयोग से हुआ है, और यह हजारों वर्षों से होता आ रहा है। सरकार ने इसमें एक पैसा भी खर्च नहीं किया। सरकार अयोध्या के विकास के लिए पैसा देगी। 

विज्ञापन


विपक्ष के पास कार्य करने के लिए कुछ नहीं है। अब जनता के बीच एक जवाबदेह सरकार बनी है। जनता की भावनाओं का सम्मान करते हुए सरकार कार्य आगे बढ़ा रही है। 
विज्ञापन


दिगंबर अखाड़ा में पत्रकारों से बातचीत में कहा कि हम यूपी को पर्यटन का हब बनाएगें जिससे युवाओं को रोजगार मिलेगा। अयोध्या का सौन्दर्यीकरण होगा।

अभी हमने 133 करोड़ दिया है जबकि बहुत से काम कराए जाने बाकी हैं। जल्द ही रीवर फ्रंट योजना, ड्रेनेज सिस्टम, गलियों का विकास सहित तमाम काम अभी कराए जाने हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


अयोध्या में छोटी दिवाली पर त्रेतायुग जैसा माहौल यहां के विकास के लिए ही नहीं पूरे विश्व के लिए संदेश देने वाला था।

यह आयोजन रामनगरी अयोध्या के पूज्य संतों एवं समाज ने मिलकर किया है, हजारों वर्षों से आयोजन हो रहा है। हजारों वर्षों की स्मृतियों को ताजा करने का अद्भुत क्षण है।

परपंरा और विरासत से जोड़ने का प्रयास है, निरंतरता आने दीजिए। अयोध्या को लेकर विरोधियों के सवालों पर कहा कि मेरी व्यक्तिगत आस्था है, विपक्ष कैसे हस्तक्षेप कर सकता है।

मुख्यमंत्री के रूप में प्रदेश के हर जगह का विकास करना मेरा दायित्व है। राम जन्मभूमि पर भव्य रामलला का मंदिर बनाने के सवाल पर मुख्यमंत्री ने कहा कि मामला सुप्रीम कोर्ट मे है, फैसला आने दीजिए इसके बाद सब कुछ होगा आप देखते रहिए।


ताजमहल को लेकर उपजे विवाद पर कहा कि जो नकारात्मक शक्तियां हैं, जिनकी सोच ही नकारात्मक है। आगरा विजिट कई मायनों में अहम होगा।

ताजमहल के अस्तित्व पर संकट मंडरा रहा है, ताजमहल भारत की विरातस है। उसका जो आर्किटेक्ट है,वह पर्यटन की दृष्टि से विश्व को आकर्षित करता है।

ताजमहल के लिए पर्यावरण की दृष्टि से जो समस्यायें पैदा हो रही हैं, उसके लिए स्वच्छता अभियान का शुभारंभ करेंगे। 

आगरा के विकास के लिए, वहां की जनसुविधाओं के विकास के लिए कार्ययोजना बनाई है, मूर्त रूप देना है। दीवाली पर पटाखों के बैन के सवाल पर कहा कि न्यायालय ने इस पर अपना रूख स्पष्ट कर दिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed