फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   ayodhya police forcibly picked up Mahant Paramhans Das on a fast

अयोध्या में आमरण अनशन पर बैठे महंत परमहंस दास को पुलिस ने जबरन उठाया, भारत को हिंदू राष्ट्र बनाने की कर रहे थे मांग

Wed, 21 Oct 2020 09:02 AM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, अयोध्या
अमर उजाला नेटवर्क, अयोध्या Published by: शाहरुख खान Updated Wed, 21 Oct 2020 09:02 AM IST
विज्ञापन
ayodhya police forcibly picked up Mahant Paramhans Das on a fast
महंत परमहंस दास को पुलिस ने जबरन उठाया - फोटो : अमर उजाला
अयोध्या में बीते आठ दिनों से भारत को हिंदू राष्ट्र बनाने की मांग को लेकर आमरण अनशन पर बैठे तपस्वी छावनी के महंत परमहंस दास को पुलिस ने जबरन उठा दिया है। मंगलवार देर रात जिला प्रशासन के निर्देश पर उन्हें अनशन स्थल से जबरन उठा लिया गया है।
विज्ञापन


बताते चलें कि लगातार बिना कुछ खाए पिए आमरण अनशन पर बैठे महंत परमहंस दास का स्वास्थ्य लगातार बिगड़ रहा था।बीते आठ दिनों में उनका वजन नौ किलो कम हो गया था। महंत परमहंस दास को अनशन स्थल से उठाए जाने की चर्चा बीते दो दिनों से चल रही थी। इसी कड़ी में मंगलवार की देर रात करीब 11:30 बजे अचानक एक एंबुलेंस अनशन स्थल पर पहुंची।
विज्ञापन


सिविल ड्रेस में पहुंचे कुछ जवानों ने पहले महंत परमहंस दास से स्वयं उठकर एंबुलेंस में बैठ जाने को कहा लेकिन जब उन्होंने साथ जाने से इनकार किया तब जबरन उन्हें उठाकर एंबुलेंस में बैठा दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक, लगातार महंत परमहंस दास का स्वास्थ्य खराब होने के कारण जिला प्रशासन के निर्देश पर यह कार्रवाई हुई है। 

महंत परमहंस दास के समर्थकों ने जताई नाराजगी

वहीं अनशन स्थल पर मौजूद उनके समर्थकों ने जबरिया महंत परमहंस दास को उठाए जाने पर कड़ी नाराजगी जाहिर करते हुए जिला प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं। महंत परमहंस दास की शिष्या अर्चना ने आरोप लगाया कि स्वामी जी भारत को हिंदू राष्ट्र बनाने की मांग कर रहे थे।

लगातार देश में अल्पसंख्यकों द्वारा बहुसंख्यकों के ऊपर हो रहे हमलों को देखते हुए यह जरूरी था कि अब भारत को हिंदू राष्ट्र घोषित कर दिया जाए लेकिन जिला प्रशासन ने जबरन उन्हें अनशन स्थल से उठा दिया, जबकि उनकी मांगों के संबंध में अभी तक कोई विचार नहीं किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed