फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Ayodhya: PM Modi wrote a letter to Meera Manjhi, said- I was happy to drink the tea prepared by you

अयोध्या: पीएम मोदी ने लिखा मीरा मांझी को पत्र, कहा- आपकी बनाई चाय पीकर प्रसन्नता हुई, दी नए साल की बधाई

Wed, 03 Jan 2024 10:34 PM IST
रोहित मिश्र अमर उजाला संवाद, अयोध्या
अमर उजाला संवाद, अयोध्या Published by: रोहित मिश्र Updated Wed, 03 Jan 2024 10:34 PM IST
सार

पीएम मोदी ने लिखा है कि बड़ों को स्नेह व परिवार के अच्छे स्वास्थ्य और उज्जवल भविष्य की कामना सहित आपका नरेंद्र मोदी...

विज्ञापन
Ayodhya: PM Modi wrote a letter to Meera Manjhi, said- I was happy to drink the tea prepared by you
अयोध्या में पीएम मोदी ने पी थी मीरा मांझी के घर पर चाय। - फोटो : amar ujala

विस्तार

पीएम नरेंद्र मोदी ने पीएम आवास योजना की लाभार्थी मीरा मांझी को पत्र भेजकर नववर्ष की शुभकामनाएं दी हैं। यह पत्र दो जनवरी को लिखा गया है। पीएम नरेंद्र मोदी 30 दिसंबर को अयोध्या दौरे के दौरान मीरा मांझी के घर गए थे। पीएम ने पत्र में लिखा है कि प्रभु श्रीराम की पावन नगरी अयोध्या में आप व आपके परिवार के सदस्यों के साथ मुलाकात और आपके द्वारा बनाई गई चाय पीकर बहुत प्रसन्नता हुई। 

विज्ञापन


अयोध्या से आने के बाद मैंने कई टीवी चैनलों पर आपका इंटरव्यू देखा। उसमें आपका व परिवार के अन्य सदस्यों का आत्मविश्वास और जितने सरल व सहज ढंग से आप लोगों ने अपने अनुभवों को साझा किया वह देखकर अच्छा लगा। 
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन


आपका उज्जवला योजना की 10 करोड़वीं लाभार्थी बनना एक आंकड़ा भर नहीं है, बल्कि मैं इसे करोड़ों देशवासियों के बड़े-बड़े सपनों व संकल्पों के पूर्ण होने की एक कड़ी के रूप में देखता हूं। अंत में उन्होंने लिखा है कि बड़ों को स्नेह व परिवार के अच्छे स्वास्थ्य और उज्जवल भविष्य की कामना सहित आपका नरेंद्र मोदी...

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed