फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Ayodhya: people protest for not allowing mobile fones in Ram temple.

Ayodhya: राम मंदिर में फोन के साथ नहीं मिला प्रवेश, वीआईपी बोले- अब सोशल मीडिया पर क्या डालें

Sat, 25 May 2024 06:05 PM IST
ishwar ashish संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या Published by: ishwar ashish Updated Sat, 25 May 2024 06:05 PM IST
सार

राम मंदिर के अंदर मोबाइल फोन न ले जाने से दर्शनार्थी निराश दिखे तो कुछ लोगों ने सुरक्षाकर्मियों को धौंस भी दिखाई। कई लोगों ने कहा कि जब फोटो नहीं ले सकते तो वीआईपी दर्शन करने से क्या फायदा?

विज्ञापन
Ayodhya: people protest for not allowing mobile fones in Ram temple.
- फोटो : अमर उजाला

विस्तार

राममंदिर में शनिवार को वीआईपी दर्शन करने वाले भी अपना मोबाइल फोन नहीं ले जा सके। जगह-जगह चेकिंग के बाद किसी को भी अंदर फोन ले जाने की अनुमति नहीं दी गई। इस बात पर कई श्रद्धालु पुलिस कर्मियों से बहस करते नजर आए। इसके बावजूद नियमों के ऊपर किसी की भी एक न सुनी गई। यहां तक की वीवीआईपी भी दर्शन के दौरान फोटो नहीं खिंचा सके। अब तक मंदिर में वीआईपी दर्शन करने वालों को एक फोन ले जाने की छूट थी। शुक्रवार को राम मंदिर ट्रस्ट और जिला प्रशासन की ओर से मंदिर परिसर में किसी के भी फोन ले जाने पर पूरी तरह से प्रतिबंध लगा दिया गया है। अब मंदिर परिसर या दर्शन करते हुए सामान्य श्रद्धालुओं की तरह वीआईपी दर्शनार्थी भी फोटो नहीं खींच सकेंगे।

विज्ञापन


एक फोन तो जा ही सकता है सर
रंगमहल बैरियर के पास से हो रही वीआईपी दर्शन की एंट्री के दौरान एक युवक के पास फोन था। पुलिस ने जब चेकिंग के बाद उससे फोन रखने के लिए कहा तो वह एक फोन साथ ले जाने वाला पुराना नियम बताने लगा। इस पर पुलिसकर्मियों ने उसे समझाया कि नया नियम आज से ही लागू हुआ है। युवक अपनी बात पर अड़ा रहा और वीआईपी होने की धौंस देता रहा।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - सपा प्रत्याशी लालजी वर्मा व पुलिस के बीच झड़प, बोले- कानून मत बताइए... पैसा बांटते हुए नहीं पकड़ा, गाड़ी में था
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - दाल में महंगाई का तड़का, फिर उछला जीरा, तेल की कीमत 18 रुपये बढ़ी, काजू-बादाम के दाम भी चढ़े


सोशल मीडिया पर क्या अपलोड करें
वीआईपी दर्शन कर लौट रही युवती परिजनों से कह रही थी कि क्या फायदा रहा वीआईपी दर्शन करने का, जब एक फोटो तक नहीं ले सके। यहां तक आने के बाद कम से कम एक फोटो तो होनी चाहिए। सभी लोगों ने अपने सोशल मीडिया पर फोटो अपलोड की है। लेकिन हम नहीं कर पाएंगे। पापा एक फोटो तो किसी से बोल कर करवा ही लो।

भाई साहब एक फोटो खींच देंगे
मंदिर में रामलला के दर्शन करने के बाद निकले नव दंपती वहां तैनात सुरक्षाकर्मियों से फोटो खींचने के लिए कहने लगे। इस पर सुरक्षा कर्मी ने साफ इन्कार करते हुए कहा कि मेरे पास भी फोन नहीं है। इसके बाद पति-पत्नी निराश होकर बाहर की ओर चल दिए। आधे घंटे में करीब 10 से ज्यादा लोगों के साथ ऐसा देखने को मिला।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed