{"_id":"62a5e7f0165b254dba0276df","slug":"ayodhya-paramhans-acharya-said-the-police-army-should-get-freedom-to-shoot-the-rioters","type":"story","status":"publish","title_hn":"अयोध्या : परमहंस आचार्य ने कहा, दंगाईयों को गोली मारने की पुलिस-सेना को मिले छूट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अयोध्या : परमहंस आचार्य ने कहा, दंगाईयों को गोली मारने की पुलिस-सेना को मिले छूट
Sun, 12 Jun 2022 06:49 PM IST
पंकज श्रीवास्तव
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अयोध्या
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अयोध्या
Published by: पंकज श्रीवास्तव
Updated Sun, 12 Jun 2022 06:49 PM IST
सार
कहा कि कानून को हाथ में लेने वाला एक व्यक्ति हो या एक करोड़ हो ऐसे लोगों के खिलाफ सेना व पुलिस को गोली मारने की सीधी छूट होनी चाहिए।
विज्ञापन
जगतगुरु परमहंस आचार्य।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
भारत में जिस तरह से उपद्रव चल रहा है यह देश के लिए ठीक नही है। परमहंसाचार्य ने बीकापुर में पत्रकारों से बात करते हुए उक्त बात कही। उन्होंने कहा कि कानून को हाथ में लेने वाला एक व्यक्ति हो या एक करोड़ हो ऐसे लोगों के खिलाफ सेना व पुलिस को गोली मारने की सीधी छूट होनी चाहिए।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि राज्य व केंद्र सरकार से मेरा आग्रह है कि वह कानून को हाथ में लेने वालों के लिए एक अलग से कानून बनाए। नुपूर शर्मा के बयान के बाज जिस तरह से अराजकता फैली है, पत्थरबाजी हो रही है वह पूरी तरह गलत है। कोई गलती कर रहा है तो संविधान के दायरे में कोई भी कार्रवाई करा सकता है,पुलिस व अधिकारियों को पत्थर मारा जा रहा और आग लगाई जा रही है। यह कहां का न्याय है। कहा कि हम संविधान के दायरे में रहकर कोई भी आवाज उठाते हैं, हम दंगे की राजनीति नहीं करते।
विज्ञापन