फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Ayodhya on high security on Swan 2024.

सावन 2024: अयोध्या में चारपहिया वाहनों का आना प्रतिबंधित, सुरक्षा व्यवस्था कड़ी, शिवभक्तों का आगमन शुरू

Sun, 21 Jul 2024 06:38 PM IST
पंकज श्रीवास्‍तव संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या Published by: पंकज श्रीवास्‍तव Updated Sun, 21 Jul 2024 06:38 PM IST
सार

अयोध्या में कांवड़ियों व शिवभक्तों के आने का क्रम शुरू हो गया है। बोल बम व हर हर बम बम के जयकारे गूंजने लगे हैं। नगर में कड़ी सुरक्षा व्यवस्था है। चार पहिया वाहनों का प्रवेश प्रतिबंधित कर दिया गया है।

विज्ञापन
Ayodhya on high security on Swan 2024.
अयोध्या का नागेश्वर नाथ मंदिर। - फोटो : amar ujala

विस्तार

भगवान शिव के सबसे प्रिय महीने सावन की शुरुआत सोमवार से हो रही है और समापन भी सोमवार को ही हो रहा है। सावन के पहले सोमवार पर रामनगरी में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी रखेगी और चार पहिया वाहनों का प्रवेश प्रतिबंधित रहेगा। अयोध्या में रविवार से ही कांवड़ियों व शिवभक्तों के आने का क्रम शुरू हो गया है। बोल बम व हर हर बम बम के जयकारे गूंजने लगे हैं। पुलिस प्रशासन ने सुरक्षा व भीड़ नियंत्रण को लेकर पुख्ता इंतजाम किए हैं।

विज्ञापन


अयोध्या धाम में चार पहिया वाहनों का प्रवेश रविवार आधी रात से ही रोक दिया जाएगा। यह डायवर्जन भीड़ रहने तक लागू रहेगा। साकेत पेट्रोल पंप, हनुमान गुफा के आसपास अस्थायी पार्किंग बनाई गई है, यहां यातायात कर्मियों की तैनाती कर दी गई है। वहीं, सरयू स्नान घाट, नागेश्वरनाथ, हनुमानगढ़ी समेत प्रमुख मठ-मंदिरों व शिवालयों पर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। वहां आरएएफ, पीएसी व सशस्त्र पुलिस बल की तैनाती की गई है।
विज्ञापन


राम की पैड़ी स्थित नागेश्वरनाथ मंदिर पर चार स्तरीय बैरिकेडिंग की गई है। श्रद्धालुओं का जत्था बना एक-एक कर उन्हें मंदिर में प्रवेश दिया जाएगा। स्नान घाट पर बैरिकेडिंग कर श्रद्धालुओं को गहरे पानी में जाने से रोका जाएगा। मेला सुरक्षा अधिकारी व एसपी सिटी मधुबन सिंह ने बताया कि मेला क्षेत्र को छह जोन व 22 सेक्टर में बांटकर सुरक्षा के कड़े प्रबंध किए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस तरह रहेगा आंतरिक डायवर्जन
- फैजाबाद की तरफ से अयोध्या धाम आने वाले कॉमर्शियल वाहन, ऑटो, विक्रम वाहनों का गुप्ता होटल से प्रवेश वर्जित रहेगा। यह वाहन महोबरा चौराहा, आशिफ बाग चौराहा, रामघाट चौराहा तक हो जाएंगे।
- अयोध्या धाम में रहने वाले लोग परिक्रमा मार्ग के रास्ते गैस गोदाम, चक्रतीर्थ व महोबरा होते हुए अपने गंतव्य को जाएंगे।
- गोंडा की तरफ से आने वाले सभी प्रकार के वाहनों को लकडमंडी चौराहे से हाईवे लीलपुर बस्ती की तरफ डायवर्ट किया जाएगा।
- बंधा तिराहा नयाघाट से सभी प्रकार के वाहनों को प्रवेश प्रतिबंधित रहेगा।
- दीनबंधु अस्पताल से छोटी छावनी की तरफ सभी प्रकार के वाहन प्रतिबंधित रहेंगे।
- रामघाट चौराहे से हनुमानगढ़ी की तरफ सभी प्रकार के वाहन प्रतिबंधित रहेंगे।
- श्रीराम अस्पताल से हनुमानगढ़ी चौराहा की तरफ सभी प्रकार के वाहन प्रतिबंधित रहेंगे।
- वाह्य जनपद से आने वाले सभी प्रकार के वाहन हनुमान गुफा तक जाएंगे।

सावन माह की प्रमुख तिथियां

- 22 जुलाई- पहला सावन सोमवार व्रत, 23 जुलाई- पहला मंगला गौरी व्रत, 27 जुलाई-कालाष्टमी, मासिक कृष्ण जन्माष्टमी, 29 जुलाई- दूसरा सावन सोमवार व्रत, 30 जुलाई- दूसरा मंगला गौरी व्रत, 31 जुलाई-कामिका एकादशी, 05 अगस्त- तीसरा सावन सोमवार व्रत, 06 अगस्त- तीसरा मंगला गौरी व्रत, मासिक दुर्गाष्टमी, 08 अगस्त- विनायक चतुर्थी, 09 अगस्त- नाग पंचमी, 12 अगस्त- चौथा सावन सोमवार व्रत, 13 अगस्त- चौथा मंगला गौरी व्रत, मासिक दुर्गाष्टमी, 16 अगस्त- पुत्रदा एकादशी, 19 अगस्त- रक्षाबंधन, पांचवां सावन सोमवार व्रत

सावन के शुभ संयोग
- प्रीति योग-सावन के पहले दिन 22 जुलाई को रात 8:50 बजे प्रीति योग रहेगा। इस योग में पूजा शुभ फल देने वाली रहेगी।
- सर्वार्थ सिद्धि योग- सावन मास 22 जुलाई को सिद्धि योग में शुरू होगा। पूरे दिन सिद्धि योग रहेगा। इस योग में की गई पूजा जरूर सफल होती है।
आयुष्मान योग- 22 जुलाई की रात 8:50 बजे के बाद से आयुष्मान योग की शुरुआत होगी, जो अगले दिन 23 जुलाई तक रहेगी।

सावन में इस तरह करें पूजन
- पंडित कौशल्यानंदन वर्धन बताते हैं कि सावन की शुरुआत सोमवार से हो रही है। सावन माह में सोमवार का अति महत्व होता है। भगवान भोलेनाथ के शिवलिंग पर जल व दूध अर्पित करें। तिल के तेल का दीप प्रज्वलित कर फल व फूल अर्पित करें। ऊं नम: शिवाय मंत्र का उच्चारण करते हुए भगवान शंकर को सुपारी, पंचामृत, नारियल व बेल की पत्तियां चढ़ाएं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed