अयोध्या में हादसा: ट्रैक्टर ट्राली पलटने से दो की मौत, तीन की हालत गंभीर
चालक भगवत प्रसाद उर्फ बब्लू पुत्र संतराम निवासी सुलेमपुर व मजदूर रघुवीर पुत्र राम स्वरूप निवासी कुर्मी पुरवा मजरे टिकर की दबकर मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई।
विस्तार
अयोध्या जिले में रुदौली कोतवाली अंतर्गत गुरुवार की सुबह लगभग आठ बजे ट्रैक्टर-ट्राली से सीमेंट ईंट लादकर बिकावल ले जाते समय बिकावल मोड़पर अनियंत्रित ट्रैक्टर-ट्राली गड्ढे में पलट गई। चालक भगवत प्रसाद उर्फ बब्लू (35) पुत्र संतराम निवासी सुलेमपुर व मजदूर रघुवीर (45) वर्ष पुत्र राम स्वरूप निवासी कुर्मी पुरवा मजरे टिकर की दबकर मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई।
इस हादसे में विक्रांत (18) वर्ष पुत्र प्रवेश निवासी सुलेमपुर, विष्णु (20) पुत्र रामराज निवासी बिकावल ट्रैक्टर ट्राली पर बैठे मजदूर गंभीर रूप से घायल।
मौके पर सीओ रूदौली आशीष निगम व कोतवाल रूदौली संजय मौर्य सहित अन्य पुलिस कर्मियों ने पहुंचकर घायलों को एम्बुलेंस द्वारा सीएचसी रुदौली भेजवाया। घायलों की हालत चिंताजनक देख चिकित्सको ने प्रथम उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर कर दिया।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.