फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Ayodhya News: Schedule of Aastha special trains released for the darshan of Ramlala, trains will reach Ayodhya

Ayodhya News : रामलला के दर्शन को आस्था स्पेशल ट्रेनों का शेड्यूल जारी, अयोध्या कैंट और अयोध्या पहुंचेंगी

Wed, 24 Jan 2024 08:26 AM IST
पंकज श्रीवास्‍तव संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या Published by: पंकज श्रीवास्‍तव Updated Wed, 24 Jan 2024 08:26 AM IST
सार

ज्यादातर ट्रेनों का शेड्यूल ऐसा है कि पहुंचने पर एक दिन रुकने के बाद ये ट्रेनें फिर उन्हीं स्थानों के लिए वापस होंगी। अलग-अलग स्टेशनों से आने वाली ट्रेनों को अयोध्या कैंट, अयोध्या धाम और दर्शन नगर रेलवे स्टेशन तक चलाने का शेड्यूल जारी किया गया है।

विज्ञापन
Ayodhya News: Schedule of Aastha special trains released for the darshan of Ramlala, trains will reach Ayodhya
अयोध्या में राम मंदिर। - फोटो : एएनआई

विस्तार

श्रद्धालुओं को रामनगरी में रामलला के दर्शन कराने के लिए आस्था स्पेशल ट्रेनें चलाई जाएंगी। रेल विभाग ने विभिन्न स्टेशनों से यहां आने वाली ट्रेनों का शेड्यूल जारी कर दिया है। ये ट्रेनें विभिन्न प्रांतों से श्रद्धालुओं को लेकर अयोध्या पहुंचेंगी। ज्यादातर ट्रेनों का शेड्यूल ऐसा है कि पहुंचने के बाद एक दिन रुकने के बाद ये ट्रेनें फिर उन्हीं स्थानों के लिए वापस होंगी। अलग-अलग स्टेशनों से आने वाली ट्रेनों को अयोध्या कैंट, अयोध्या धाम और दर्शन नगर रेलवे स्टेशन तक चलाने का शेड्यूल जारी किया गया है।

विज्ञापन


अयोध्या कैंट तक चलने वाली ट्रेनें...
अयोध्या कैंट आने वाली आस्था स्पेशल माता वैष्णो देवी कटरा से 30 जनवरी को चलेगी। यहां एक फरवरी को पहुंचेगी। ऊधमपुर स्टेशन से दो फरवरी को चलेगी। तीन फरवरी को पहुंचेगी। इसी तरह जम्मू से छह फरवरी को पठानकोट से नौ फरवरी को, अंबानंद दौरा से 29 जनवरी को, हिमाचल प्रदेश के ऊना से पांच फरवरी को चलेंगी।
विज्ञापन


देहरादून से एक फरवरी को, योग नगरी से आठ फरवरी को, नई दिल्ली से 29 जनवरी, दो फरवरी और 24 फरवरी को ट्रेनें चलकर यहां आएंगी। आनंद विहार से 31 जनवरी, चार फरवरी और 24 फरवरी को चलेंगी। दिल्ली से 30 जनवरी, तीन फरवरी और नौ फरवरी को, निजामुद्दीन से एक और पांच फरवरी को ट्रेनें यहां के लिए चलेंगी। दूरी के हिसाब से यह ट्रेनें दूसरे या तीसरे दिन पहुंचेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


अयोध्या धाम आने वाली ट्रेनें....
अयोध्या धाम के लिए माता वैष्णो देवी कटरा, अमृतसर, अंबानंद दौरा से सात फरवरी, हरिद्वार से 25 जनवरी को, नई दिल्ली से आठ फरवरी, उदयपुर से 26 जनवरी, जयपुर, पाली मरवर और भगत की कोठी से 27 जनवरी को, हिसार से आठ फरवरी, जोधपुर से 29 जनवरी, 12 और 26 फरवरी, बरमार से पांच व 19 फरवरी, जैसलमेर से 8 व 17 फरवरी, बीकानेर से 13 व 27 फरवरी को ट्रेनें चलेंगी।

दूरी के हिसाब से यह ट्रेनें दूसरे या तीसरे दिन पहुंचेगी। विजय नगर से 21, 24 फरवरी, ब्रह्मपुर से 26 व 28 फरवरी, पुरी से अयोध्या धाम 10 व 12 फरवरी, संबलपुर से 10 व 12 फरवरी, विशाखापटनम से 18, 19 व 21 फरवरी को टेनें रवाना होगीं।


दर्शन नगर आने वाली ट्रेनें..
पुरी से आस्था स्पेशल ट्रेन 30 जनवरी को चलेगी। खुर्दा रोड से दो और चार फरवरी को, भुवनेश्वर से छह और आठ फरवरी, कटक से नौ व 11 फरवरी को, भदरक से 13 व 15 फरवरी को, ढेनकनल से 27 व 19 फरवरी, अंगुल से 23 व 25 फरवरी, संबलपुर से 20 व 20 फरवरी, विशाखापटनम से 14, 17, 28 फरवरी व दो मार्च को ट्रेनें रवाना होंगी और कुछ दूसरे दिन तो कुछ तीसरे दिन यहां पहुंचेंगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed