फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Ayodhya: Newly married couple died under suspicious circumstances on their wedding night.

Ayodhya: सुहागरात में संदिग्ध परिस्थितियों में नवविवाहित जोड़े की मौत, बिस्तर पर मृत मिली दुल्हन

Sun, 09 Mar 2025 11:36 AM IST
ishwar ashish अमर उजाला नेटवर्क, अयोध्या
अमर उजाला नेटवर्क, अयोध्या Published by: ishwar ashish Updated Sun, 09 Mar 2025 11:36 AM IST
सार

अयोध्या जिले के कैंट थाना क्षेत्र के सहादतगंज मुरावन टोला में सुहागरात पर एक नवविवाहित जोड़े की संदिग्ध परिस्थतियों में मौत हो गई। दुल्हन बिस्तर पर मृत मिली है।

विज्ञापन
Ayodhya: Newly married couple died under suspicious circumstances on their wedding night.
- फोटो : amar ujala

विस्तार

अयोध्या जिले के सहादतगंज के मुरावन टोला में एक नवविवाहित जोड़े की सुहागरात के दौरान संदिग्ध परिस्थितियों में मौत से हड़कंप मच गया। 24 वर्षीय दूल्हा प्रदीप का शव पंखे से लटका मिला, जबकि 22 वर्षीय दुल्हन शिवानी का शव बिस्तर पर पड़ा था।

विज्ञापन


घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी गई है। 

प्रदीप और शिवानी की सात मार्च को शादी हुई। आठ मार्च को  बरात सोहावल के ड्योढ़ी से वापस लौटी थी। रविवार को घर में रिसेप्शन का आयोजन होना था लेकिन सुबह जब दोनों काफी देर तक कमरे से बाहर नहीं आए, तो परिजनों को चिंता हुई।
विज्ञापन


दरवाजा खटखटाने पर कोई जवाब नहीं मिलने पर खिड़की तोड़ी गई तो अंदर का नजारा देख सभी दंग रह गए। फिलहाल पुलिस घटनास्थल पर जांच कर रही है। परिवार में कोहराम मचा हुआ है। घर पर रिश्तेदारों के साथ आसपास के लोगों की भीड़ जमा है। हर कोई घटना से स्तब्ध है।
विज्ञापन
विज्ञापन


समाजवादी पार्टी के सांसद अवधेश प्रसाद मौके पर पहुंचे और घटना पर शोक जताया। परिवारवालों से इस बारे में जानकारी ली।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed