फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Ayodhya: New priests arrived to Ram temple.

Ayodhya : छह महीने के प्रशिक्षण के बाद राम मंदिर पहुंचे नए पुजारी, सोमवार से शुरू करेंगे पूजा-पाठ

Sun, 15 Dec 2024 12:13 AM IST
ishwar ashish अमर उजाला नेटवर्क, अयोध्या
अमर उजाला नेटवर्क, अयोध्या Published by: ishwar ashish Updated Sun, 15 Dec 2024 12:13 AM IST
सार

अयोध्या के प्रभु श्रीराम मंदिर में प्रशिक्षित किए गए पुजारी सोमवार से पूजा-पाठ शुरू कर देंगे। इन पुजारियों को छह महीने का प्रशिक्षण दिया गया है।
 

विज्ञापन
Ayodhya: New priests arrived to Ram temple.
अयोध्या का राम मंदिर (फाइल फोटो) - फोटो : amar ujala

विस्तार

राम मंदिर ट्रस्ट की ओर से प्रशिक्षित किए गए पुजारियों ने शनिवार को राम मंदिर में प्रवेश किया। पुजारियों ने रामलला के दरबार में पूजन अर्चन किया। वर्तमान में रामलला की पूजा अर्चना कर रहे पुराने अर्चकों से पूजा पाठ की आचार संहिता समझी।

विज्ञापन


बताया गया कि सभी नए पुजारी सोमवार से पुराने पुजारियों के साथ पूजा अर्चना की जिम्मेदारी संभाल लेंगे। यह वही पुजारी हैं जिन्हें श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट की ओर से छह माह तक प्रशिक्षण प्रदान किया गया था हाल ही में उन्हें नियुक्ति पत्र भी दिया गया है।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - यूपी विधानसभा के घेराव के लिए कांग्रेस ने पूर्व विधायकों को सौंपी जिम्मेदारी, हर क्षेत्र से आएंगे कार्यकर्ता
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - महाकुंभ के दौरान रोडवेज चलाएगा 7550 बसें, इनमें सात हजार बसें रोडवेज होंगी  

श्रीराम विवाह महोत्सव में निकली भव्य शोभायात्रा

रुदौली के ऐहार में शनिवार को श्रीराम विवाह महोत्सव का भव्य आयोजन हुआ। श्रीराम विवाह महोत्सव समिति के अध्यक्ष भानु प्रताप सिंह के साथ हजारों की संख्या में लोग शामिल रहे। राम विवाह महोत्सव में पूर्व सांसद लल्लू सिंह, अयोध्या महापौर गिरीशपति त्रिपाठी, विधायक रामचंद्र यादव ने भगवान के स्वरूपों का पूजन किया।

14 दिसंबर को श्रीराम विवाह महोत्सव शोभायात्रा थाना खंडासा अमानीगंज क्षेत्र के गौहनिया ग्राम बेहटा से सुबह निकलकर दोपहर ग्राम ऐहार मेला स्थल पहुंची। इस दौरान ऐहार चौराहा पर धनुष यज्ञ व श्री राम विवाह महोत्सव का आयोजन नवोदित कलाकारों की ओर से किया गया। श्रीराम विवाह महोत्सव के आयोजक राकेश कुमार मिश्रा व राम कैलाश मौर्या की देखरेख में श्री राम विवाह महोत्सव का आयोजन हुआ।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed