{"_id":"67f2180f76053434a30c6d16","slug":"ayodhya-mp-awadhesh-prasad-reached-ram-temple-for-the-first-time-after-pran-pratishtha-said-he-became-mp-bec-2025-04-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"अयोध्या: प्राण प्रतिष्ठा के बाद पहली बार राम मंदिर पहुंचे अवधेश प्रसाद, बोले राम की वजह से बना सांसद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अयोध्या: प्राण प्रतिष्ठा के बाद पहली बार राम मंदिर पहुंचे अवधेश प्रसाद, बोले राम की वजह से बना सांसद
Sun, 06 Apr 2025 11:37 AM IST
रोहित मिश्र
अमर उजाला संवाद, अयोध्या
अमर उजाला संवाद, अयोध्या
Published by: रोहित मिश्र
Updated Sun, 06 Apr 2025 11:37 AM IST
सार
Ayodhya Ram Navami: रामनवमी के मौके पर अयोध्या के सांसद अवधेश प्रसाद राम मंदिर दर्शन करने पहुंचे। उन्होंने कहा कि मैं राम की कृपा से ही सांसद बना हूं।
विज्ञापन
राम मंदिर पहुंचे सांसद अवधेश प्रसाद।
- फोटो : अमर उजाला।
विस्तार
राम नवमी के मौके पर अयोध्या से सांसद अवधेश प्रसाद मंदिर दर्शन करने पहुंचे। अमर उजाला से बातचीत करते हुए उन्होंने कहा कि मेरे नाम में ही राम का नाम है। मेरे परिवार के कई लोगों के नाम में राम है। मेरा इस मंदिर से रिश्ता आज का नहीं है। जब मैं यहां पढ़ाई करता था तब से प्रभु के दर्शन के लिए यहां आया करता था।
अवधेश प्रसाद ने कहा कि मैं अपने को मैं सौभाग्यशाली मानता हूं कि मेरा जन्म यहीं हुआ। मेरा बाबा, पिता और भाई सबके नाम में राम का नाम है। राम की कृपा से ही मैं अयोध्या से सांसद हूं। उसकी चर्चा पूरी दुनिया में है।
विज्ञापन
अवधेश प्रसाद ने कहा कि मैं अपने को मैं सौभाग्यशाली मानता हूं कि मेरा जन्म यहीं हुआ। मेरा बाबा, पिता और भाई सबके नाम में राम का नाम है। राम की कृपा से ही मैं अयोध्या से सांसद हूं। उसकी चर्चा पूरी दुनिया में है।
विज्ञापन