फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Ayodhya: Major security lapse for CM Yogi Adityanath, fire breaks out near helipad; major questions raised abo

अयोध्या: सीएम योगी की सुरक्षा में बड़ी चूक, मुख्यमंत्री हैलीपेड के पास लगी भीषण आग, मचा हड़कंप

Fri, 19 Jun 2026 08:43 PM IST
रोहित मिश्र अमर उजाला नेटवर्क, अयोध्या
अमर उजाला नेटवर्क, अयोध्या Published by: रोहित मिश्र Updated Fri, 19 Jun 2026 08:43 PM IST
सार

CM Yogi visits Ayodhya: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के अयोध्या दौरे के दौरान राम कथा पार्क स्थित हेलीपैड के समीप आग लगने की घटना से सुरक्षा व्यवस्था को लेकर सवाल खड़े हो गए हैं।

विज्ञापन
Ayodhya: Major security lapse for CM Yogi Adityanath, fire breaks out near helipad; major questions raised abo
सीएम योगी का अयोध्या दौरा। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

 मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के अयोध्या दौरे के दौरान राम कथा पार्क स्थित हेलीपैड के समीप आग लगने की घटना से सुरक्षा व्यवस्था को लेकर सवाल खड़े हो गए हैं। शुक्रवार को दोपहर लगभग 2 बजकर 40 मिनट पर अनुसार मुख्यमंत्री का हेलीकॉप्टर चौधरी चरण सिंह घाट के निकट बने हेलीपैड पर सुरक्षित उतर चुका था और वह सरयू अतिथि गृह के लिए रवाना हो चुके थे। इसी दौरान हेलीपैड के आसपास स्थित सूखी झाड़ियों में अचानक आग फैल गई।

विज्ञापन


प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक हेलीकॉप्टर लैंडिंग से पूर्व किए जाने वाले धुआं संकेत (स्मोक सिग्नल) के बाद तेज हवा के कारण चिंगारियां आसपास की सूखी घास और झाड़ियों तक पहुंच गईं, जिससे आग ने विकराल रूप ले लिया। आग हेलीपैड से सटे क्षेत्र में लगभग 15 मीटर तक फैल गई। इस दौरान चर्चा है कि एक पाइप के सहारे आग बुझाने का प्रयास किया गया इसके बाद अग्निशमन विभाग ने तत्काल राहत एवं बचाव कार्य शुरू कर दिया। 
विज्ञापन


जेट्टी क्रूज लाइन के गार्ड अमित तिवारी ने भी अग्निशमन कर्मियों का सहयोग करते हुए पानी की पाइप और मोटर उपलब्ध कराई, जिससे आग पर शीघ्र नियंत्रण पाने में मदद मिली। अग्निशमन विभाग के अधिकारियों और सुरक्षा कर्मियों ने संयुक्त प्रयास से कुछ ही देर में आग पर काबू पा लिया। सीओ अयोध्या आशुतोष तिवारी ने बताया कि फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर थी आग को फैलने से पहले नियंत्रित कर लिया गया। हालांकि मुख्यमंत्री के कार्यक्रम स्थल के समीप आग लगने की घटना को लेकर सुरक्षा इंतजामों पर गंभीर प्रश्न उठने लगे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


सीएम के दौरे से चार घंटे धूप में भटकते रहे लोग

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के दौरे के दौरान शुक्रवार को सुरक्षा व्यवस्था ने काशीराम कॉलोनी और आसपास के इलाके की रफ्तार थाम दी। दोपहर तीन बजे से शाम छह बजे तक कई मार्गों पर आवागमन प्रतिबंधित रहने से स्थानीय लोग, श्रद्धालु और ई-रिक्शा चालक तेज धूप में परेशान रहे। लोग गंतव्य तक पहुंचने के लिए रास्ते तलाशते रहे, जबकि कई को लंबा चक्कर लगाकर सफर पूरा करना पड़ा।

मुख्यमंत्री का शाम पांच बजे काशीराम कॉलोनी स्थित रामायण वैक्स म्यूजियम पहुंचने का कार्यक्रम था। इसके मद्देनजर काशीराम कॉलोनी की मुख्य मार्ग पर सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई। इसका सबसे अधिक असर दर्शन के लिए आने वाले श्रद्धालुओं और रोजमर्रा की आवाजाही करने वाले लोगों पर पड़ा।

ई-रिक्शा चालकों को निर्धारित मार्ग बंद होने के कारण वैकल्पिक रास्तों से होकर गुजरना पड़ा। इससे यात्रियों को भी अतिरिक्त समय और किराए का सामना करना पड़ा। स्थानीय लोगों का कहना रहा कि मार्ग बंदी की सूचना और वैकल्पिक व्यवस्था पहले से बेहतर तरीके से दी जाती तो परेशानी कम होती।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed