फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   Ayodhya: Kisan Express train remained stranded at the station for an hour due to bomb rumours

Ayodhya: बम की अफवाह पर एक घंटे स्टेशन पर खड़ी रही किसान एक्सप्रेस ट्रेन, युवक को हिरासत में लिया गया

Thu, 27 Nov 2025 03:40 PM IST
ishwar ashish अमर उजाला नेटवर्क, अयोध्या
अमर उजाला नेटवर्क, अयोध्या Published by: ishwar ashish Updated Thu, 27 Nov 2025 03:40 PM IST
सार

अयोध्या में बम की फर्जी सूचना पर किसान एक्सप्रेस ट्रेन फिरोजाबाद-धनबाद 13308 पटरंगा स्टेशन पर एक घंटे से खड़ी। इससे यात्रियों में हड़कंप मच गया।

विज्ञापन
Ayodhya: Kisan Express train remained stranded at the station for an hour due to bomb rumours
मामले की जांच करते पुलिसकर्मी। - फोटो : amar ujala

विस्तार

गंगा सतलुज एक्सप्रेस (13308) में बृहस्पतिवार को बम होने की सूचना मिली। अयोध्या से बाराबंकी तक हड़कंप मच गया। ट्रेन को अयोध्या जिले के पटरंगा स्टेशन पर रोककर बम डिस्पोजल टीम और रेलवे सुरक्षा बल ने हर बोगी की सघन तलाशी ली। इस दौरान रेल मार्ग डेढ़ घंटे ठप रहा। जीआरपी ने फर्जी सूचना देने वाले झारखंड के हजारीबाग निवासी अनंत राज नामक युवक को गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन


रेलवे प्रशासन ने करीब एक बजकर 20 मिनट पर ट्रेन को अयोध्या जिले की सीमा में पड़ने वाले पटरंगा रेलवे स्टेशन पर रोककर तलाशी शुरू करवा दी। तलाशी अभियान के दौरान ट्रेन में सवार यात्रियों की सांसें थम गईं। दहशत के बीच यात्री भी नीचे उतर गए। 
विज्ञापन

 

Ayodhya: Kisan Express train remained stranded at the station for an hour due to bomb rumours
पुलिस ने झारखंड के हजारीबाग निवासी युवक अनंत राज को पकड़ लिया - फोटो : अमर उजाला नेटवर्क

कई ट्रेन खड़ीं रहीं

  • 1:00 बजे-गंगा सतलुज एक्सप्रेस दरियाबाद रेलवे स्टेशन बाराबंकी की ओर से पहुंची।
  • 1:02 बजे- ट्रेन दरियाबाद रेलवे स्टेशन से रवाना हुई।
  • 1:05 बजे- ट्रेन करीब पांच किलोमीटर आगे बढ़ी, तभी 112 नंबर पर बम होने की सूचना मिली।
  • 1:20 बजे- गंगा सतलुज एक्सप्रेस को अयोध्या के पटरंगा रेलवे स्टेशन पर रोक तलाशी शुरू हुई।
  • 3:53 बजे- सुरक्षाबलों द्वारा तलाशी पूरी होने के बाद ट्रेन को अयोध्या की ओर रवाना किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed