फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Ayodhya: Jobs before election in Milkipur assembly seat.

Milkipur: उपचुनाव से पहले फिर मिल्कीपुर के युवाओं को सौगात, कई नामचीन कंपनियों में मिलेगी नौकरी

Sat, 14 Dec 2024 06:40 PM IST
ishwar ashish अमर उजाला ब्यूरो, अयोध्या
अमर उजाला ब्यूरो, अयोध्या Published by: ishwar ashish Updated Sat, 14 Dec 2024 06:40 PM IST
सार

अयोध्या जिले की मिल्कीपुर विधानसभा सीट पर होने वाले उपचुनाव से पहले यहां के युवाओं को नौकरी की सौगात दी जाएगी। इसके पहले, अगस्त में सीएम योगी की मौजूदगी में बेरोजगारों नौकरियां दी गई थीं।

विज्ञापन
Ayodhya: Jobs before election in Milkipur assembly seat.
मिल्कीपुर उपचुनाव। - फोटो : amar ujala

विस्तार

उपचुनाव से पहले मिल्कीपुर के युवाओं को एक बार फिर सौगात मिलने जा रही है। उन्हें देश की कई नामचीन कंपनियों में जॉब के अवसर मिलेंगे। इसके लिए रायबरेली राजमार्ग पर स्थित विद्या मंदिर इंटर कॉलेज में रविवार को वृहद रोजगार मेला आयोजित होगा। इससे पहले अगस्त माह में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की मौजूदगी में आचार्य नरेंद्र देव कृषि एवं प्रौद्योगिक विश्वविद्यालय में बड़ी संख्या में बेरोजगारों को नौकरी मिली थी।

विज्ञापन


क्षेत्रीय सेवायोजन कार्यालय और मॉडल कॅरियर सेंटर की ओर से पांच महीने के भीतर मिल्कीपुर विधानसभा क्षेत्र में दूसरा वृहद रोजगार मेला आयोजित किया जा रहा है। इस मेला का शुभारंभ 15 दिसंबर को सुबह 10 बजे प्रदेश के कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही और श्रम व सेवायोजन मंत्री अनिल राजभर करेंगे। मेला में श्रम विभाग की ओर से जागरूकता कार्यक्रम भी आयोजित होगा। लाभार्थियों को हितलाभ प्रमाण पत्र वितरित किए जाएंगे।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - शिक्षक...छात्र और अधिकारी सम्मानित: मंत्री संदीप सिंह बोले-नए प्रयोग करें शिक्षक, बच्चों की जिज्ञासा करें शांत
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - SGPGI का स्थापना दिवस समारोह: सीएम योगी आदित्यनाथ बोले- तैयारी इतनी शालीनता से करो कि सफलता शोर मचा दे


इस बारे में जिला सेवायोजन अधिकारी शैलेंद्र शुक्ल ने बताया कि रोजगार मेला में आने वाली कंपनियों के पास विभिन्न पदों पर 5000 से अधिक रिक्तियां हैं। विभाग की ओर से कम से कम 1000 बेरोजगार युवाओं को नौकरी उपलब्ध कराने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। इसके बावजूद 5000 तक की संख्या में जितने भी योग्य उम्मीदवार पहुंचेंगे, उन सभी के सामने रोजगार हासिल करने का सुनहरा अवसर होगा।

इन कंपनियों में नौकरी पाने का मिलेगा अवसर
अशोक लीलैंड, मारुति, एलआईसी, स्टेट बैंक ऑफ इंडिया, जीफोरएस सिक्योरिटी इंडिया, यशस्वी स्किल, एसएन स्टफिंग सोल्यूशन, डिजिटल एजूकेशन एंड टेक्नालॉजी, एसपीएनएन बिजनेस, ब्राइट फ्यूचर, शिव शक्ति एग्रीटेक, अनुदीप फाउंडेशन, पुखराज हेल्थ केयर, कारस कृपा, एसके इलेक्ट्रिक व टीम प्लस एचआर सर्विसेज।

रोजगार मेला के लिए उम्र की सीमा और पात्रता
रोजगार मेला में 18 से 35 वर्ष आयु वर्ग के हाईस्कूल, इंटर, स्नातक, आईटीआई और डिप्लोमा उत्तीर्ण अभ्यर्थी प्रतिभाग कर सकते हैं। अभ्यर्थियों को सेवायोजन विभाग के पोर्टल rojgaarsangam.up.gov.in और ncs.gov.in पर पंजीकरण कराना होगा। अभ्यर्थियों को अपने सभी शैक्षणिक प्रमाण पत्र व बायोडाटा के साथ पहुंचना होगा। जिन अभ्यर्थियों का पंजीकरण नहीं हुआ है, वे भी मेले में प्रतिभाग कर सकते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed