{"_id":"64f1ec0e0df11373b2082163","slug":"ayodhya-four-people-including-three-real-brothers-gang-raped-a-girl-2023-09-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"अयोध्या: तीन सगे भाई समेत चार ने युवती से किया सामूहिक दुष्कर्म, अभी गिरफ्तार नहीं हुए आरोपी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अयोध्या: तीन सगे भाई समेत चार ने युवती से किया सामूहिक दुष्कर्म, अभी गिरफ्तार नहीं हुए आरोपी
Fri, 01 Sep 2023 07:20 PM IST
रोहित मिश्र
अमर उजाला संवाद, अयोध्या
अमर उजाला संवाद, अयोध्या
Published by: रोहित मिश्र
Updated Fri, 01 Sep 2023 07:20 PM IST
सार
पुलिस को दी गई तहरीर में पीड़िता के भाई ने आरोप लगाया कि बृहस्पतिवार देर रात उनकी बहन फसल की सिंचाई कर रही थी। इसी बीच गांव के ही निवासी सगे भाई जावेद, जुबेर व जुनैद और लाला वहां आए और मोटर बंद कर दिया।
विज्ञापन
गैंगरेप।
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
यूपी के अयोध्या जिले के पूराकलंदर थाना क्षेत्र के एक गांव के तीन सगे भाइयों समेत चार लोगों पर एक युवती के साथ सामूहिक दुष्कर्म करने का आरोप लगा है। पीड़िता के भाई की शिकायत पर पुलिस ने चारों के खिलाफ केस दर्ज कर उनकी तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन
पुलिस को दी गई तहरीर में पीड़िता के भाई ने आरोप लगाया कि बृहस्पतिवार देर रात उनकी बहन फसल की सिंचाई कर रही थी। इसी बीच गांव के ही निवासी सगे भाई जावेद, जुबेर व जुनैद और लाला वहां आए और मोटर बंद कर दिया। आरोप है कि जब उसकी बहन मोटर चलाने पहुंची तो चारों लोगों ने मारपीट कर गन्ने के खेत में घसीट कर ले जाकर उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया।
विज्ञापन
थाना प्रभारी रतन शर्मा ने बताया कि मामले में सामूहिक दुष्कर्म समेत अन्य धाराओं में केस दर्ज किया गया है। घटना की सत्यता की जांच कराई जा रही है। आरोपियों की तलाश में पुलिस टीम लगी है।
विज्ञापन