फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Ayodhya: familymen of rape victim threatenedcase filed.

Ayodhya: सिर्फ दो घंटे में जमींदोज कर दी गई दुष्कर्म के आरोपी सपा नेता की बेकरी, दो-दो बुलडोजर चले

Sat, 03 Aug 2024 02:57 PM IST
ishwar ashish अमर उजाला नेटवर्क, अयोध्या
अमर उजाला नेटवर्क, अयोध्या Published by: ishwar ashish Updated Sat, 03 Aug 2024 02:57 PM IST
सार

दुष्कर्म के आरोपी सपा नेता मोईद खान की बेकरी को दो-दो बुलडोजरों की मदद से ध्वस्त कर दिया गया। यह बेकरी भूखंड पर अवैध कब्जा कर बनाई गई थी।

विज्ञापन
Ayodhya: familymen of rape victim threatenedcase filed.
ध्वस्तीकरण की कार्रवाई के लिए पहुंचा बुलडोजर। - फोटो : amar ujala

विस्तार

12 वर्षीय बालिका के साथ दुष्कर्म के आरोपी समाजवादी पार्टी के भदरसा नगर अध्यक्ष मोईद खान की बेकरी को दो बुलडोजरों की मदद से सिर्फ डेढ़ घंटे के भीतर जमींदोज कर दिया गया। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की ओर से सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए जाने के बाद शनिवार को सुबह 11:00 बजे इस बेकरी को ध्वस्त करने के लिए बुलडोजर पहुंचा।

विज्ञापन


यहां पर अपर जिलाधिकारी प्रशासन अनिरुद्ध प्रताप सिंह और अयोध्या विकास प्राधिकरण के सचिव सत्येंद्र सिंह के साथ एसडीएम सोहावल अशोक सैनी की मौजूदगी में भारी पुलिस फोर्स को लेकर कार्रवाई शुरू की गई। सुबह पहले बुलडोजर ने बेकरी की दीवार के एक हिस्से को ध्वस्त ही किया था कि वह तालाब की कच्ची मिट्टी में फंस गया। इसके बाद कार्रवाई रुक गई। प्राधिकरण की ओर से दूसरा बुलडोजर मंगाया गया। करीब एक घंटे बाद दोपहर 12:00 बजे दूसरा बुलडोजर पहुंचा।
विज्ञापन


इसके बाद बेकरी को ध्वस्त करने की प्रक्रिया फिर से शुरू हुई। थोड़ी ही देर में एक और बुलडोजर भी आ गया। इसके बाद दो बुलडोजरों ने मिलकर दोपहर 1:30 बजे तक पूरी बेकरी को जमींदोज कर दिया। बेकरी के भवन के साथ इसकी दीवारें भी गिरा दी गईं। इसके बाद तालाब के दूसरे हिस्से में आरोपी सपा नेता की ओर से दीवार घेर कर किए गए कब्जे को भी धराशायी कर दिया गया। आरोपी के घर को भी ढहाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

 

बेकरी का लाइसेंस रद्द होगा... बड़े भूखंड पर कब्जा करके बनाई गई थी
आरोपी मोईद खान की बेकरी पर शनिवार को सहायक खाद्य आयुक्त मानिकचंद सिंह ने छापामारी की कार्रवाई की। इस दौरान बेकरी में बन रहे खाद्य पदार्थों के नमूने लिए गए। इसके बाद बेकरी को सील कर दिया गया है। सहायक आयुक्त मानिक चंद ने बताया कि बेकरी का लाइसेंस रद्द करने की प्रक्रिया शुरू हो गई है। बेकरी काफी बड़े भूखंड पर कब्जा करके बनवाई गई थी। भूखंड के एक हिस्से में बेकरी थी जबकि बड़े हिस्से में फसल बोई गई है। 


पीड़ित परिवार पर समझौते के लिए दी गई थी धमकी
इससे पहले, अयोध्या जिले के पूराकलंदर थाना क्षेत्र में बालिका से दुष्कर्म के आरोपी से सुलह-समझौता करने का दबाव बनाते हुए धमकी देने के मामले में पुलिस ने भदरसा नगर पंचायत चैयरमैन व दो सपा नेताओं के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।

दर्ज एफआईआर में पूराकलंदर थाना क्षेत्र के भरतकुंड पिपरा निवासी रामसेवक दास ने बताया कि चेयरमैन मोहम्मद राशिद, सपा नेता जय सिंह राणा व एक अन्य व्यक्ति के साथ जिला महिला चिकित्सालय पहुंचे और रात करीब 11 बजे प्राइवेट वार्ड में भर्ती रेप पीड़िता के परिजनों से मुकदमे में सुलह करने का दबाव बनाने लगे।


ये भी पढ़ें - नजूल की जमीन को कौड़ियों के भाव फ्री होल्ड कराने का खेल... जानें विधेयक की खास बातें

ये भी पढ़ें - योगी सरकार का दावा, भर्तियों में ओबीसी को मिला सबसे ज्यादा लाभ, शिक्षक भर्ती में 31000 युवाओं का हुआ चयन


सुलह न करने पर जान से मारने की धमकी भी दी। नगर कोतवाल अश्वनी पांडेय ने बताया कि रामसेवक दास की तहरीर पर आरोपी नेताओं के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है। मामले की जांच की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed