{"_id":"665ad810a1c409af8201942e","slug":"ayodhya-construction-of-ram-temple-stops-during-12-to-4-o-clock-2024-06-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"भीषण गर्मी का प्रकोप: दोपहर में बंद कर दिया जाता है राम मंदिर का निर्माण कार्य, दूसरे तल पर चल रहा काम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भीषण गर्मी का प्रकोप: दोपहर में बंद कर दिया जाता है राम मंदिर का निर्माण कार्य, दूसरे तल पर चल रहा काम
Sat, 01 Jun 2024 05:40 PM IST
ishwar ashish
संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
Published by: ishwar ashish
Updated Sat, 01 Jun 2024 05:40 PM IST
सार
मजदूरों को भीषण गर्मी से बचाने के लिए दोपहर में राम मंदिर का निर्माण कार्य चार घंटे के लिए बंद कर दिया जाता है। जिलें तापमान 43 डिग्री के आसपास है। मजदूरों के लिए काम करना मुश्किल हो रहा है।
विज्ञापन
ayodhya
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
नौतपा के चलते भीषण गर्मी का प्रकोप बढ़ गया है। अयोध्या जिले में तापमान 43 डिग्री के आसपास है। चिलचिलाती धूप व गर्मी के चलते नगर में श्रद्धालुओं की संख्या भी कम हो गई है। वहीं राममंदिर ट्रस्ट ने भी मजदूरों को गर्मी से बचाने के लिए मंदिर निर्माण कार्य के समय में बदलाव कर दिया है। अब दोपहर 12 बजे से चार बजे तक निर्माण कार्य ठप रहता है।
विज्ञापन
इन दिनों राममंदिर में प्रथम तल के साथ दूसरे तल का निर्माण कार्य चल रहा है। इसके अलावा परकोटा निर्माण का भी तेज हो गया है। सप्त मंडपम में सात मंदिरों का भी निर्माण शुरू हो गया है। सभी कामों में 3500 से अधिक मजदूर लगाए गए हैं।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें - 500 सालों का संघर्ष बता रहीं राम मंदिर की दीवारें, आडवाणी की रथयात्रा का भी किया गया जिक्र
विज्ञापन
ये भी पढ़ें - अयोध्या पहुंचे चिराग पासवान, रामलला का दर्शन कर बोले- आसानी से पार कर लेंगे 400 सीटों का लक्ष्य
मंदिर निर्माण का काम अब सुबह व शाम के समय किया जा रहा है। सुबह आठ से 12 बजे तक मजदूर काम कर रहे हैं। इसके बाद दोपहर चार बजे से रात 12 बजे तक मजदूर काम कर रहे हैं। राममंदिर के ट्रस्टी डॉ. अनिल मिश्र ने बताया कि मजदूरों को रोजाना ओआरएस दिया जा रहा है, ताकि उन्हें गर्मी से बचाया जा सके।
साथ ही श्रद्धालुओं की भी सुविधा का विशेष ध्यान रखा जा रहा है। यात्री सेवा केंद्र में श्रद्धालुओं के लिए पानी व पंखे, कूलर की व्यवस्था की गई है। दर्शन पथ पर कारपेट बिछाई गई है। जहां-जहां शेड नहीं लगे थे वहां भी अब शेड लगा दिया गया है। दर्शनपथ पर भी कूलर व पंखे लगाए गए हैं। श्रद्धालुओं को भी ओआरएस का घोल दिया जा रहा है।