फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Ayodhya: Construction of lift started in Ram temple, these devotees will be able to get the benefit of this fa

अयोध्या: राम मंदिर में लिफ्ट का निर्माण हुआ शुरू, इन श्रद्धालुओं को मिल सकेगा इस सुविधा का लाभ

Wed, 25 Dec 2024 08:28 AM IST
रोहित मिश्र अमर उजाला संवाद, अयोध्या
अमर उजाला संवाद, अयोध्या Published by: रोहित मिश्र Updated Wed, 25 Dec 2024 08:28 AM IST
सार

Ayodhya Ram Temple: अयोध्या राम मंदिर में अब लिफ्ट का निर्माण होने जा रहा है। दो मंजिला मंदिर हो जाने की वजह से  दिव्यांग व बुजुर्ग श्रद्धालुओं को ऊपर चढ़ने में दिक्कत के चलते यह फैसला लिया जा रहा है।

विज्ञापन
Ayodhya: Construction of lift started in Ram temple, these devotees will be able to get the benefit of this fa
अयोध्या राम मंदिर। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

राम मंदिर में श्रद्धालुओं की संख्या तेजी से बढ़ रही है। राम मंदिर ट्रस्ट श्रद्धालुओं के लिए विभिन्न प्रकार की सुविधाएं भी विकसित कर रहा है। इसी क्रम में मंदिर में लिफ्ट लगाने का काम भी शुरू कर दिया गया है। मंदिर में तीन लिफ्ट लगाई जा रही है, जिससे दिव्यांग व बुजुर्ग श्रद्धालुओं को सुविधा मिलेगी।

विज्ञापन


161 फीट ऊंचे तीन मंजिला राम मंदिर का निर्माण अप्रैल 2025 तक पूरा करने की योजना है। भूतल से लेकर दूसरे तल तक की कुल ऊंचाई 60 फीट से अधिक हो जाएगी। ऐसे में श्रद्धालुओं को भूतल से प्रथम और दूसरे तल पर जाने में कोई असुविधा ना हो राम मंदिर ट्रस्ट इसके लिए लिफ्ट भी लगवा रहा है। रामलला के दर्शन को बड़ी संख्या में वीआईपी श्रद्धालु भी आते हैं। इसके अलावा दिव्यांग व बुजुर्ग श्रद्धालु भी दर्शन को पहुंच रहे हैं। ऐसे श्रद्धालुओं के लिए लिफ्ट की सुविधा ट्रस्ट की ओर से उपलब्ध कराई जाएगी।
विज्ञापन


श्रीराम जन्मभूमि क्षेत्र ट्रस्ट के सदस्य डॉ. अनिल मिश्रा ने बताया की मंदिर के पश्चिम दिशा में दो लिफ्ट का निर्माण किया जा रहा है। एक लिफ्ट 24 लोगों की क्षमता वाली होगी। वहीं उत्तर दिशा में छह लोगों की क्षमता वाली एक लिफ्ट का भी निर्माण किया जाना है। भूतल से प्रथम व प्रथम से दूसरे तल पर जाने के लिए मंदिर में सीढ़ियों का भी निर्माण किया जा रहा है। बताया की प्राण प्रतिष्ठा की वर्षगांठ से पहले लिफ्ट का काम पूरा हो जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

राम मंदिर में वीआईपी दर्शन की होड़

राम मंदिर में वीआईपी श्रद्धालुओं की संख्या भी तेजी से बढ़ रही है। दर्शन की होड़ के चलते वीआईपी दर्शन के लिए बनाए गए स्लॉट की व्यवस्था अब नाकाफी साबित हो रही है। मंगलवार को वीआईपी दर्शन के सभी स्लॉट दोपहर 1:00 बजे तक ही फुल हो गए थे। वीआईपी दर्शन के लिए ट्रस्ट की ओर से सुगम व विशिष्ट दर्शन पास जारी किए जाते हैं। इसके लिए सात स्लॉट निर्धारित किए गए हैं। हर स्लॉट में 400 से अधिक पास जारी किए जाते हैं जो कि अब बढ़ती भीड़ के चलते कम पड़ जा रहे हैं। मंगलवार को दर्शन के सभी सातों स्लॉट दोपहर 1:00 बजे तक ही फुल हो गए थे। इसके चलते वीआईपी दर्शनार्थियों को काफी असुविधा का सामना करना पड़ा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed