{"_id":"66b26f3c791d0ac4860b2343","slug":"ayodhya-cm-yogi-adityanath-did-inspection-of-saket-sadan-2024-08-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ayodhya: मुख्यमंत्री योगी ने देर रात तक अयोध्या के विकास कार्यों का लिया जायजा, साकेत सदन का निरीक्षण किया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ayodhya: मुख्यमंत्री योगी ने देर रात तक अयोध्या के विकास कार्यों का लिया जायजा, साकेत सदन का निरीक्षण किया
Wed, 07 Aug 2024 12:15 AM IST
पंकज श्रीवास्तव
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
Published by: पंकज श्रीवास्तव
Updated Wed, 07 Aug 2024 12:15 AM IST
सार
रात्रि निरीक्षण के दौरान मुख्यमंत्री ने अफसरों को निर्देश दिया कि हर काम समयबद्ध तरीके से हो। किसी भी कार्य में लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
विज्ञापन
निरीक्षण के दौरान सीएम योगी।
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अयोध्या में चल रहे विकास कार्यों का मंगलवार देर रात तक जायजा लिया। उन्होंने साकेत सदन (अफीम कोठी) का निरीक्षण किया। यहां चल रहे पुनर्निर्माण कार्यों के संदर्भ में जानकारी ली। फिर सीएम योगी आदित्यनाथ ने राम की पैड़ी पर हो रहे कार्यों को भी देखा। यहां स्थलीय निरीक्षण कर बन रही दर्शक दीर्घा के बारे में उन्होंने जानकारी ली।
विज्ञापन
रात्रि निरीक्षण के दौरान मुख्यमंत्री ने अफसरों को निर्देश दिया कि हर काम समयबद्ध तरीके से हो। किसी भी कार्य में लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने अफसरों को समय-समय पर इनके कार्यों के निरीक्षण का निर्देश दिया। सीएम ने कहा कि गुणवत्ता ही हमारी पहली प्राथमिकता है, इसलिए हर काम में गुणवत्ता अनिवार्य है।
विज्ञापन
इस दौरान कृषि मंत्री सूर्यप्रताप शाही, महापौर गिरीश पति त्रिपाठी, विधायक वेदप्रकाश गुप्ता, डॉ. अमित सिंह चौहान, रामचंद्र यादव, जिला पंचायत अध्यक्ष रोली सिंह आदि मौजूद रहीं।
विज्ञापन