फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Ayodhya: chief priest of Shriram Janmbhoomi Satyendra Das meets to Ikbal Ansari on Eid.

Ayodhya: ईद पर अयोध्या ने दिया भाईचारे का संदेश... इकबाल अंसारी से मिलने पहुंचे रामलला के मुख्य पुजारी

Thu, 11 Apr 2024 05:13 PM IST
ishwar ashish अमर उजाला नेटवर्क, अयोध्या
अमर उजाला नेटवर्क, अयोध्या Published by: ishwar ashish Updated Thu, 11 Apr 2024 05:13 PM IST
सार

ईद के अवसर पर रामलला के मुख्य पुजारी आचार्य सत्येंद्र दास अयोध्या भूमि विवाद के पक्षकार रहे इकबाल अंसारी के घर पहुंचे और उन्हें बधाई और शुभकामनाएं दी।

विज्ञापन
Ayodhya: chief priest of Shriram Janmbhoomi Satyendra Das meets to Ikbal Ansari on Eid.
इकबाल अंसारी व राम जन्मभूमि के मुख्य पुजारी आचार्य सत्येन्द्र दास। - फोटो : amar ujala

विस्तार

ईद उल फित्र के अवसर पर राम की नगरी अयोध्या ने सांप्रदायिक सद्भाव का संदेश दिया है। इस अवसर पर श्रीराम जन्मभूमि के मुख्य पुजारी आचार्य सत्येंद्र दास अयोध्या भूमि विवाद के पक्षकार रहे इकबाल अंसारी के घर पहुंचे और उन्हें बधाई और शुभकामनाएं दी।

विज्ञापन


इस अवसर पर आचार्य सत्येंद्र दास ने कहा कि जैसे हमारा त्योहार होता है वैसे ये मुस्लिम संप्रदाय का त्योहार है। इकबाल अंसारी होली दिवाली मनाते हैं। हम भी उन्हें ईद के अवसर पर बधाई और शुभकामनाएं देते हैं।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - भाजपा सांसद बृजभूषण शरण सिंह पर एफआईआर दर्ज, बिना अनुमति निकाल रहे थे वाहनों का काफिला
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - अमेठी चुनाव: स्मृति इरानी के सामने दुविधा में दावेदारी, उलझन में जिम्मेदारी, बसपा भी प्रत्याशी को लेकर खामोश


वहीं, इकबाल अंसारी ने कहा कि अयोध्या धर्म की नगरी है। यहां से हम संदेश देते रहते हैं देश में भाईचारा और सांप्रदायिक सद्भाव बना रहे। यहां की गंगा जमुनी तहजीब बरकरार रहे और देवी-देवताओं का सभी का सम्मान रहे। इसलिए रामलला के मुख्य पुजारी को आमंत्रित किया है और उनसे आशीर्वाद लिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed