फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Ayodhya: Chief Minister Yogi will spend 20 hours in Ramnagari on Deepotsav, the first event will be held after

अयोध्या: दीपोत्सव पर 20 घंटे रामनगरी में गुजारेंगे मुख्यमंत्री योगी, प्राण प्रतिष्ठा के बाद होगा पहला आयोजन

Fri, 25 Oct 2024 10:47 PM IST
रोहित मिश्र अमर उजाला संवाद, अयोध्या
अमर उजाला संवाद, अयोध्या Published by: रोहित मिश्र Updated Fri, 25 Oct 2024 10:47 PM IST
सार

Deepotsav in Ayodhya: इस बार का दीपोत्सव खास होने जा रहा है। अयोध्या में प्राण प्रतिष्ठा होने के बाद यह पहला दीपोत्सव होगा। इसके लिए सीएम ने विशेष रूप से समय निकाला है। 

विज्ञापन
Ayodhya: Chief Minister Yogi will spend 20 hours in Ramnagari on Deepotsav, the first event will be held after
अयोध्या में दीपोत्सव (फाइल फोटो) - फोटो : amar ujala

विस्तार

नव्य मंदिर में रामलला की प्राण प्रतिष्ठा के बाद पहला दीपोत्सव इस बार बेहद खास होगा। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ इस दीपोत्सव में 20 घंटे 20 मिनट राम की नगरी में गुजारेंगे। 30 अक्तूबर को सीएम योगी दोपहर 2:20 बजे रामकथा पार्क पहुंचेंगे और फिर 31 अक्तूबर को सुबह 10:20 बजे गोरखपुर के लिए रवाना होंगे।

विज्ञापन


दीपोत्सव के मुख्य कार्यक्रम की शुरुआत 30 अक्तूबर को सुबह नौ बजे साकेत महाविद्यालय से शोभायात्रा निकलने के साथ होगी। इसमें शामिल होने के लिए हेलीकॉप्टर से मुख्यमंत्री का रामकथा पार्क हेलीपैड पर आगमन दोपहर 2:20 बजे होगा। सीएम यहां पर प्रदर्शनी और शोभायात्रा का अवलोकन करेंगे। श्रीराम और सीता के स्वरूपों का रामकथा पार्क हेलीपैड पर आगमन दोपहर 2:40 बजे होगा।
विज्ञापन


हेलीपैड स्थल के पास बने मंच पर भरत मिलाप और श्रीराम, लक्ष्मण, भरत, शत्रुघ्न, हनुमान व वशिष्ठ मुनि के प्रतिरूपों पर हेलीकॉप्टर से पुष्प वर्षा दोपहर 2:50 बजे की जाएगी। श्रीराम व सीता के स्वरूप रथ पर बैठकर हेलीपैड स्थल से रामकथा पार्क में स्थित मंच पर दोपहर तीन बजे आसन ग्रहण करेंगे। इसके बाद श्रीराम सीता के स्वरूपों की पूजा, आरती व श्रीराम का प्रतीकात्मक राज्याभिषेक होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


रामकथा पार्क में विभिन्न कार्यक्रम दोपहर 3.15 से शाम 5.55 बजे तक होंगे। सीएम योगी रामकथा पार्क से सरयू आरती के लिए शाम 5.55 बजे रवाना हाेंगे। नयाघाट पर शाम छह से 6.20 बजे तक सरयू आरती में शामिल होंगे। राम की पैड़ी पर बने मंच पर शाम 6.25 बजे आगमन होगा। यहां पर शाम 6.25 से 7.25 बजे तक दीपोत्सव के मुख्य कार्यक्रम दीप प्रज्जवलन का गिनीज बुक वर्ल्ड रिकॉर्ड, प्रोजेक्शन मैपिंग, लेजर शो और अतिथियों का संबोधन होगा।


यहां से आतिशबाजी के अवलोकन के लिए सीएम योगी फिर से सरयू घाट स्थित मंच पर शाम 7.30 बजे पहुंचेंगे। ग्रीन एवं डिजिटल फायर वर्क्स का अवलोकन करने के बाद राम की पैड़ी से रामकथा पार्क के लिए शाम 7.45 बजे रवाना होंगे। रामकथा पार्क में रामलीला का अवलोकन शाम 7.50 से 9.30 तक करेंगे। सीएम योगी सरयू होटल में रात्रि विश्राम करेंगे। 31 अक्तूबर को सुबह आठ बजे से 8.30 तक रामलला व हनुमानगढ़ी में दर्शन- पूजन करेंगे। सुबह 8.35 से 8.55 बजे तक मणिरामदास छावनी व बड़ा भक्तमाल में संतों से मुलाकात करेंगे। सुबह नौ से 10 बजे तक कारसेवकपुरम में साधु-संतों के साथ जलपान करेंगे। इसके बाद सुबह 10.20 बजे रामकथा पार्क के हेलीपैड से गोरखपुर के लिए रवाना होंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed