फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Ayodhya: Case filed against two for doing fraud in VIP darshan.

Ayodhya: वीआईपी दर्शन में फर्जीवाड़ा करने में दो पर केस दर्ज, जारी पास को एडिट कर मोटा पैसा वसूलते थे

Sat, 01 Jun 2024 11:47 AM IST
ishwar ashish संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या Published by: ishwar ashish Updated Sat, 01 Jun 2024 11:47 AM IST
सार

श्रीराम मंदिर ट्रस्ट की ओर से सुगम व आरती पास बिल्कुल निशुल्क बनाए जाते हैं। आरोपी पास एडिट कर मोटी रकम वसूल रहे थे।

विज्ञापन
Ayodhya: Case filed against two for doing fraud in VIP darshan.
अयोध्या में निर्मित भव्य राम मंदिर। - फोटो : amar ujala

विस्तार

राममंदिर में वीआईपी दर्शन के नाम पर फर्जीवाड़ा करने के आरोप में पुलिस ने दो पर केस दर्ज किया है। आरोपी राममंदिर ट्रस्ट की ओर से बनाए जा रहे सुगम व आरती पास को एडिट कर श्रद्धालुओं से मोटी रकम वसूलते थे। जबकि ट्रस्ट की ओर से यह पास बिल्कुल नि:शुल्क बनाए जाते हैं। 28 मई को रंगमहल बैरियर पर पास की चेकिंग के दौरान यह फर्जीवाड़ा पकड़ा गया है।

विज्ञापन


बताते चलें कि राममंदिर में श्रद्धालुओं को आसानी से दर्शन प्राप्त हो सके इसलिए ट्रस्ट की ओर से सुगम दर्शन पास की व्यवस्था की गई है। साथ ही रामलला की आरती में भी शामिल होने के लिए सीमित संख्या में पास जारी किए जाते हैं। भक्त ऑनलाइन भी पास बुक करा सकते हैं।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - यूपी: गर्मी से 198 मौतों के बाद अलर्ट पर सरकार, सीएम बोले- अधिकारी उठाएं फोन, खरीदी जाएगी अतिरिक्त बिजली
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - यूपी: लू लगने से होने वाली मृत्यु पर मिलेगा चार लाख का मुआवजा, मृतक का पोस्टमार्टम कराना होगा जरूरी


ट्रस्ट की वेबसाइट पर जाकर पास आसानी से बुक किया जा सकता है। आरोपी पहले अपनी आईडी से ट्रस्ट की वेबसाइट पर जाकर पास बुक कर लेते थे। फिर श्रद्धालुओं से पास के लिए पैसे वसूलते थे और पास को एडिट कर उन्हें दर्शन कराते थे। मामला पकड़े जाने के बाद पुलिस ने अजय कुमार मौर्या व नरेंद्र पांडेय के खिलाफ केस दर्ज किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed