{"_id":"626fde5184dca9675551222d","slug":"ayodhya-big-changes-will-be-seen-from-the-point-of-view-of-security-unit-of-stf-and-pac-sector-will-also-be-established","type":"story","status":"publish","title_hn":"अयोध्या : सुरक्षा की दृष्टि से देखने को मिलेंगे बड़े बदलाव, एसटीएफ की यूनिट और पीएसी सेक्टर भी होगा स्थापित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अयोध्या : सुरक्षा की दृष्टि से देखने को मिलेंगे बड़े बदलाव, एसटीएफ की यूनिट और पीएसी सेक्टर भी होगा स्थापित
Mon, 02 May 2022 07:06 PM IST
पंकज श्रीवास्तव
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
Published by: पंकज श्रीवास्तव
Updated Mon, 02 May 2022 07:06 PM IST
सार
प्रदेश में विशेष सुरक्षा बल का गठन विशिष्ट स्थानों की सुरक्षा के लिए किया गया है। इसमें मेट्रो स्टेशन, न्यायालय के साथ-साथ विभिन्न धार्मिक स्थल भी शामिल हैं। मौजूदा समय में पांच बटालियन के गठन के लिए पदों का सृजन किया गया है। इसके अलावा अब अयोध्या में भी एसएसएफ की वाहिनी गठित की जाएगी, इसका काम तेजी से किया जा रहा है।
विज्ञापन
अयोध्या (फाइल फोटो।)
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
अयोध्या में आने वाले दिनों में सुरक्षा की दृष्टि से नए बदलाव देखने को मिलेंगे। धार्मिक नगरी होने के कारण अयोध्या में आने वाले दिनों में सुरक्षा के और पुख्ता इंतजाम होंगे। इसके लिए जोन और रेंज स्तर पर भी प्लान तैयार किया जा रहा है।
विज्ञापन
दरअसल, अयोध्या में श्रीराम मंदिर का निर्माण कार्य चल रहा है। आने वाले दिनों में यहां पर्यटकों की संख्या भी बढ़ेगी। ऐसे में सुरक्षा के लिहाज से चाक चौबंद प्रबंध किए जा रहे हैं। इसी क्रम में शासन ने अयोध्या के जिला प्रशासन और एसएसपी से विशेष सुरक्षा वाहिनी के लिए जमीन उपलब्ध कराने के लिए प्रस्ताव शासन को भेजने को कहा गया है।
विज्ञापन
गृह विभाग के विशेष सचिव प्रशांत कुमार की ओर से पत्र जारी कर कहा गया है कि अयोध्या में एसएसएफ की वाहिनी के लिए जमीन संबंधी प्रस्ताव व रिपोर्ट एक सप्ताह के अंदर शासन को उपलब्ध कराएं। एसएसएफ के अलावा शासन स्तर पर अयोध्या में स्पेशल टास्क फोर्स की ईकाई खोलने और पीएसी के जवानों की मानीटरिंग और उनकी समस्याओं के समाधान के लिए अयोध्या में ही पीएसी का सेक्टर मुख्यालय खोलने का भी निर्णय लिया जा चुका है। उस पर काम तेजी से चल रहा है।
विज्ञापन
बता दें कि प्रदेश में विशेष सुरक्षा बल का गठन विशिष्ट स्थानों की सुरक्षा के लिए किया गया है। इसमें मेट्रो स्टेशन, न्यायालय के साथ-साथ विभिन्न धार्मिक स्थल भी शामिल हैं। मौजूदा समय में पांच बटालियन के गठन के लिए पदों का सृजन किया गया है। इसके अलावा अब अयोध्या में भी एसएसएफ की वाहिनी गठित की जाएगी, इसका काम तेजी से किया जा रहा है।