फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Ayodhya: Ayodhya lit up on the first Diwali after Pran Pratishtha, three-day Deepotsav will start from tomorro

अयोध्या: प्राण प्रतिष्ठा के बाद पहली दिवाली पर जगमगाई अयोध्या, 50 क्विंटल फूलों से हो रही राममंदिर की सजावट

Mon, 28 Oct 2024 07:05 AM IST
रोहित मिश्र नितिन मिश्र, अमर उजाला संवाद, अयोध्या
नितिन मिश्र, अमर उजाला संवाद, अयोध्या Published by: रोहित मिश्र Updated Mon, 28 Oct 2024 07:05 AM IST
सार

Diwali of Ayodhya: प्राण प्रतिष्ठा के बाद अयोध्या की पहली दिवाली पर विशेष रंगत देखने को मिल रही है। सोमवार से तीन दिवसीय दीपोत्सव की शुरुआत होने जा रही है। 

विज्ञापन
Ayodhya: Ayodhya lit up on the first Diwali after Pran Pratishtha, three-day Deepotsav will start from tomorro
अयोध्या में दीपोत्सव। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

त्रेतायुग जैसी अयोध्या की कल्पना रामनगरी में आकार लेती दिख रही है। हो भी क्यों न...यह भव्य महल में विराजे बालक राम की पहली दीपावली जो है। अयोध्या उसी तरह से खुश है, जब लंका विजय कर 14 वर्ष बाद भगवान श्रीराम अयोध्या लौटे थे। इस बार भी खुशी झलकेगी, लेकिन यह दीपावली बालक राम वाली होगी। 500 साल बाद भव्य महल में रामलला के विराजने के उल्लास में पूरी अयोध्या आज से तीन दिनों से जगमग रहेगी। बालक राम की दीपावली का साक्षी बना पूरा भारत उमड़ेगा।

विज्ञापन


छोटी दीपावली पर 25 लाख दीपों से राम की पैड़ी को आलोकित कर विश्व कीर्तिमान बनाने की पूरी तैयारी है। लेजर शो, प्रोजेक्शन मैपिंग व आतिशबाजी भी दीपोत्सव की भव्यता बढ़ाएगा। ये आयोजन आज से शुरू हो जाएंगे। दीपोत्सव में जनता की भागीदारी उत्साह व उल्लास को कई गुना बढ़ा रही है। अयोध्या का भव्य श्रृंगार रामचरित मानस की पंक्ति अवधपुरी प्रभु आवत जानी, भई सकल सोभा कै खानि... को चरितार्थ करती नजर आ रही है। साकेत कॉलेज से रामकथा पार्क और सरयू घाटों से लेकर राम की पैड़ी की शोभा देखते बन रही है। 50 क्विंटल फूलों से राममंदिर की भव्य सजावट की जा रही है। राम मंदिर के चारों प्रवेश द्वारों पर तोरण द्वार बन गए हैं।
विज्ञापन


रामकथा पार्क में भव्य गेट बनकर तैयार हो चुका है। यहां रामदरबार सज रहा है, इसी रामदरबार में सीएम योगी गुरु वशिष्ठ की भूमिका में श्रीराम का राजतिलक करेंगे। देर शाम होते ही अयोध्या की भव्य सजावट देखने के लिए श्रद्धालु व स्थानीय लोग उमड़ रहे, हर एक द़ृश्य को कैमरे में कैद कर रहे हैं। सरयू की महाआरती की भी तैयारी अंतिम स्पर्श को प्राप्त कर रही है। आंजनेय सेवा संस्थान के अध्यक्ष महंत शशिकांत दास ने बताया कि सीएम योगी व राज्यपाल समेत अन्य अतिथि 5100 बत्ती की महाआरती से मां सरयू के प्रति श्रद्धा अर्पित करेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

विदेशी कलाकार आज से देंगे प्रस्तुति

Ayodhya: Ayodhya lit up on the first Diwali after Pran Pratishtha, three-day Deepotsav will start from tomorro
अयोध्या में दीपोत्सव। - फोटो : अमर उजाला।

रामकथा पार्क में बने मंच पर आधुनिक तकनीकी आधारित प्रदर्शनी का आयोजन होगा। इसके अलावा गुप्तारघाट, बड़ी देवकाली, नयाघाट, रामघाट, बिड़ला धर्मशाला, रामघाट, भरतकुंड, तुलसीउद्यान, नाका हनुमानगढ़ी पर कुल नौ मंच बनाए गए हैं। इन मंचों पर देश भर के करीब 900 लोक कलाकार प्रस्तुतियां देंगे। इसके अलावा श्रीलंका, नेपाल, त्रिनिडाड, लाओस समेत छह देशों के रामलीला कलाकार शाम पांच बजे से रात नौ बजे तक रामकथा पार्क व राम की पैड़ी पर बने मंचों पर रामलीला समेत अन्य प्रस्तुति देंगे।

दिवाली पर गदगद हैं अयोध्या के संत 

दीपावली के मौके पर अयोध्या में त्रेतायुग जैसे प्रसंग को दोहराया जाने वाला है। अयोध्या पुष्पों, विद्युत सजावटों से सुसज्जित हो गई है। इस बार अयोध्या में भव्य मंदिर निर्माण और उसमें रामलला की प्राण प्रतिष्ठा का उल्लास है। इस उल्लास में मठ-मंदिर भी अपनी भागीदारी निभाएगें। मठ-मंदिरों को दीपों से रोशन किया जाएगा।- महंत विवेक आचारी

 निश्चित रूप से यह बालकराम वाली दीपावली है। अयोध्या की सजावट देखकर कहते हैं कि अवध पुरी सोहई यहि भांति, प्रभुहि मिलन आई जिमि रातीं...। यह दृश्य सजीव होता दिख रहा है। हर घर, चौक-चौराहे राम के स्वागत में सजे हैं। रामलला की प्राण प्रतिष्ठा भारतीय संस्कृति के मानबिंदुओं की प्राण प्रतिष्ठा है। - जगद्गुरु स्वामी रामदिनेशाचार्य
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed