{"_id":"6863cecb619a934b93072f26","slug":"ayodhya-as-the-weather-changed-devotees-thronged-the-ram-temple-vip-darshan-and-online-aarti-were-available-2025-07-01","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"अयोध्या: मौसम बदलते ही राम मंदिर में उमड़ी भक्तों की भीड़, 16 जुलाई तक VIP दर्शन और ऑनलाइन आरती फुल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अयोध्या: मौसम बदलते ही राम मंदिर में उमड़ी भक्तों की भीड़, 16 जुलाई तक VIP दर्शन और ऑनलाइन आरती फुल
Tue, 01 Jul 2025 05:48 PM IST
रोहित मिश्र
अमर उजाला संवाद, अयोध्या
अमर उजाला संवाद, अयोध्या
Published by: रोहित मिश्र
Updated Tue, 01 Jul 2025 05:48 PM IST
सार
Ayodhya Ram Temple: लू और गर्मी का प्रकोप कम होते ही राम मंदिर में एक बार फिर से भक्तों की भीड़ उमड़नी शुरू हो गई है। 16 जुलाई तक रामलला के वीआईपी दर्शन व आरती की ऑनलाइन बुकिंग फुल बताई जा रही है।
विज्ञापन
अयोध्या में इन दिनों भक्तों की संख्या बढ़ रही है।
- फोटो : संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
राम मंदिर में वीआईपी दर्शन की होड़ है। इसके अलावा रामलला की आरती में भी शामिल होने के लिए भक्त लालायित रहते हैं। इसकी पुष्टि इस बात से भी हो रही है कि ऑनलाइन बनने वाला रामलला के वीआईपी दर्शन व आरती पास का स्लॉट 16 जुलाई तक फुल हो गया है। अब 17 जुलाई को ही ऑनलाइन पास उपलब्ध है। बताया गया कि ऑनलाइन पास बुक करवाने की भक्तों में होड़ रहती है।
विज्ञापन
राम मंदिर में श्रद्धालुओं को सुगम दर्शन हो सके, इसके लिए वीआईपी पास भी जारी किए जाते हैं। इसके लिए राम मंदिर ट्रस्ट की ओर से दो तरह के पास (सुगम व विशिष्ट दर्शन) ऑफलाइन व ऑनलाइन तरह से जारी किए जाते हैं। रोजाना ऑनलाइन करीब 300 पास जारी किए जाते हैं। जबकि ऑफलाइन करीब 2500 पास जारी करने की व्यवस्था है। दर्शन के लिए सात स्लॉट निर्धारित किए गए हैं।
विज्ञापन
पास जारी करने के लिए ट्रस्ट के महासचिव चंपत राय, ट्रस्टी डॉ़ अनिल मिश्र व मंदिर निर्माण प्रभारी गोपाल राव को अधिकृत किया गया है। इसके अलावा प्रशासन को भी पास जारी करने के लिए अधिकृत किया गया है। पास केवल अधिकृत व्यक्तियों की ओर से जारी किए जाते हैं। किसी होटल, धर्मशाला, गाइड की ओर से यदि पास किसी श्रद्धालु को दिए जाते हैं तो वह फर्जी हो सकता है।
विज्ञापन
सुगम दर्शन व विशिष्ट दर्शन पास, आरती पास ट्रस्ट की बेवसाइट srjbtkshetra.org पर जाकर ऑनलाइन बुक किया जा सकता है। जरूरी दिशा-निर्देशों का पालन कर स्लॉट के अनुसार पास बुक किए जाते हैं। एक पास पर आठ लोगों को दर्शन के लिए जाने की अनुमति होती है। सभी लोगों के पास आधार कार्ड होना जरूरी होता है। स्लॉट के निर्धारित समय से पहले निर्धारित प्रवेश द्वार पर पहुंचना होता है। इसके लिए कोई शुल्क नहीं लिया जाता है।
ऑफलाइन पास ट्रस्ट व प्रशासन के अधिकृत व्यक्तियों की संस्तुति पर ही बनता है। यह पास निशुल्क बनाया जाता है। इसके लिए एक फार्म भरना होता है, जिस पर दर्शनार्थियों के नाम, उम्र व पता दर्ज किए जाते हैं। आधार कार्ड का नंबर दर्ज किया जाता है। पास बनने पर पीडीएफ उपलब्ध कराया जाता है। पीडीएफ की फोटोकॉपी दिखाकर श्रद्धालु दर्शन कर सकते हैं। सबके पास आधार कार्ड होना अनिवार्य है।
मोबाइल व इलेक्ट्राॅनिक सामान ले जाने पर रोक
राम मंदिर में सुरक्षा कारणों से मोबाइल, पेन व इलेक्ट्राॅनिक सामान ले जाने पर रोक है। भक्त केवल पर्स व चश्मा लेकर जा सकते हैं।
मंदिर में मिलेगा ये प्रसाद
मंदिर में प्रसाद ले जाने की मनाही है। नारियल, फूल, माला या कोई अन्य वस्तुएं भक्त नहीं ले जा सकते। भक्तों को मंदिर परिसर में ही इलायची दाने का प्रसाद ट्रस्ट की ओर से दिया जाता है।
राम मंदिर खुलने का समय
सुबह 6:30 बजे से रात 09 बजे तक
मंदिर में मिलेगा ये प्रसाद
मंदिर में प्रसाद ले जाने की मनाही है। नारियल, फूल, माला या कोई अन्य वस्तुएं भक्त नहीं ले जा सकते। भक्तों को मंदिर परिसर में ही इलायची दाने का प्रसाद ट्रस्ट की ओर से दिया जाता है।
राम मंदिर खुलने का समय
सुबह 6:30 बजे से रात 09 बजे तक
रामलला की आरती का समय
-मंगला आरती सुबह 4:30 बजे।
-श्रृंगार आरती- सुबह 6:30 बजे से 7:00 बजे।
-भोग आरती- 12:00 बजे।
-संध्या आरती- शाम 7:00 बजे
-भाेग आरती- रात 9:15 बजे।
-शयन आरती- रात 10:00 बजे।
-श्रृंगार आरती- सुबह 6:30 बजे से 7:00 बजे।
-भोग आरती- 12:00 बजे।
-संध्या आरती- शाम 7:00 बजे
-भाेग आरती- रात 9:15 बजे।
-शयन आरती- रात 10:00 बजे।