{"_id":"66bcb3928ade9637de06b7e6","slug":"ayodhya-airport-10-more-flights-stopped-many-regular-services-started-at-the-time-of-pran-pratistha-are-now-2024-08-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"अयोध्या एयरपोर्ट: 10 उड़ानें और हुईं बंद, प्राण प्रतिष्ठा के समय शुरू हुईं कई नियमित सेवाएं अब हुईं वीकली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अयोध्या एयरपोर्ट: 10 उड़ानें और हुईं बंद, प्राण प्रतिष्ठा के समय शुरू हुईं कई नियमित सेवाएं अब हुईं वीकली
Thu, 15 Aug 2024 12:25 AM IST
रोहित मिश्र
अमर उजाला संवाद, अयोध्या
अमर उजाला संवाद, अयोध्या
Published by: रोहित मिश्र
Updated Thu, 15 Aug 2024 12:25 AM IST
सार
Ayodhya Airport: अयोध्या एयरपोर्ट से विमानों की संख्या लगातार घटती जा रही है। प्राण प्रतिष्ठा के समय देश के करीब-करीब हर बड़े शहर से सीधी विमान सेवा शुरू हुई थी।
विज्ञापन
अयोध्या एयरपोर्ट पर कम हुई विमानों की संख्या
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
अयोध्या एयरपोर्ट पर यात्रियों की संख्या अचानक कम हो गई है। जिसके चलते कई कंपनियों ने अपनी रेगुलर फ्लाइट्स या तो बंद कर दी हैं या फिर उनकी संख्या घटा दी है। हाल ही में एयरपोर्ट से 10 फ्लाइट्स बंद की गईं हैं। वर्तमान में केवल सात फ्लाइट्स ही उड़ान भर रही हैं।
रामलला की प्राण प्रतिष्ठा के बाद से महर्षि वाल्मीकि अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट पर रोजाना 17 से अधिक फ्लाइट्स का संचालन हो रहा था। जिसमें हाल ही में एयरपोर्ट से 10 फ्लाइट्स की उड़ानें बंद हो चुकी हैं। वर्तमान में केवल सात फ्लाइट्स की उड़ानें चल रही हैं। स्पाइसजेट ने हाल ही में अयोध्या से दरभंगा, कोलकता, दिल्ली और पटना की फ्लाइट बंद कर दी। हालांकि स्पाइसजेट की एक फ्लाइट अहमदाबाद से अयोध्या सीधी उड़ान भर रही है। वहीं बाकी एयरलाइंस के विमान चल रहे हैं।
इसमें अकासा, इंडिगो, एयर इंडिया एक्सप्रेस की फ्लाइट्स का संचालन हो रहा है। फिलहाल इन एयरलाइंस ने अपने शेड्यूल के हिसाब से अयोध्या से दिल्ली, मुंबई, बेंगलुरु के सीधे उड़ान जारी रखी हैं। इधर एयरपोर्ट के निदेशक विनोद कुमार गर्ग का कहना है कि देश भर में बारिश की वजह से कई शहरों में दिक्कत है। हो सकता है बारिश की वजह से लोग यात्रा करने से बच रहे हों, कंपनियों को पैसेंजर नहीं मिल रहे हैं तो उन्होंने फ्लाइट्स बंद कर दी हो।
विज्ञापन
एयरपोर्ट पर लहराएगा 100 फीट ऊंचा तिरंगा
एयरपोर्ट पर शहर का सबसे ऊंचा तिरंगा जल्द लहराने वाला है। इस तिरंगे को एयरपोर्ट की इमारत के सामने लगाया जाएगा। एयरपोर्ट निदेशक विनोद कुमार गर्ग ने इसकी पुष्टि करते हुए कहा कि जल्द ही 100 फीट ऊंचा तिरंगा यात्रियों को लहराता नजर आएगा। इसको लेकर काम शुरू कर दिया गया है।