UP : डोगरा रेजीमेंट सेंटर में अग्निवीर भर्ती रैली शुरू, पहले दिन अमेठी और कौशांबी के युवाओं ने आजमाई किस्मत
अयोध्या में अग्निवीर की भर्ती रैली शुरू हो चुकी है जो कि 18 अगस्त तक चलेगी। भर्ती के पहले दिन अमेठी और कौशांबी के युवाओं ने किस्मत आजमाई।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
डोगरा रेजीमेंट सेंटर में मंगलवार से अग्निवीर भर्ती रैली शुरू हुई जो 18 अगस्त तक चलेगी। आज अमेठी और कौशांबी के अभ्यर्थियों ने अपनी किस्मत आजमाई। कुछ अभ्यर्थी पहले ही दौड़ में असफल साबित हुए। हालांकि उन्होंने कहा कि अभी हार नहीं मानी है। भारत मां की सेवा के लिए वह फिर तैयारी करेंगे। ये भर्ती डोगरा रेजिमेंटल ग्राउंड में चल रही है।
इस भर्ती रैली में अग्निवीर जनरल ड्यूटी (AVGD), तकनीकी, क्लर्क/SKT, सिपाही फार्मा और सिपाही एनए/एनए (पशु चिकित्सक) सहित विभिन्न श्रेणियों के उम्मीदवार भाग लेंगे। सभी प्रतिभागी पहले ही ऑनलाइन सामान्य प्रवेश परीक्षा (CEE) उत्तीर्ण कर चुके हैं और अब शारीरिक परीक्षण में अपनी क्षमताओं को प्रदर्शित करने के लिए तैयार हैं। कल छह अगस्त को रायबरेली, सात अगस्त को प्रतापगढ़, आठ अगस्त को अयोध्या व सिद्वार्थनगर, नौ अगस्त को प्रयागराज, 10 अगस्त को सुल्तानपुर व बस्ती, 11 अगस्त को अम्बेडकरनगर व महाराजगंज, 12 अगस्त को संतकबीरनगर व कुशीनगर, 13 अगस्त को तकनीकी/क्लर्क/SKT अमेठी, कौशाम्बी, रायबरेली, प्रतापगढ़, अयोध्या, सिद्वार्थनगर, प्रयागराज, सुल्तानपुर, बस्ती, अम्बेकरनगर, महाराजगंज, संतकबीरनगर, कुशीनगर, 14 अगस्त को AVTDN (8वीं/10वीं पास) अमेठी, कौशाम्बी, रायबरेली, प्रतापगढ़, अयोध्या, सिद्वार्थनगर, प्रयागराज, सुल्तानपुर, बस्ती, अम्बेडकरनगर, महाराजगंज, संतकबीरनगर, कुशीनगर, 16 अगस्त को सिपाही एनए एवं फार्मा उत्तर प्रदेश एवं उत्तराखण्ड के सभी जनपद हाल में किए गए नीति परिवर्तनों जैसे कि दौड़ का समय बढ़ाया जाना एवं दो अतिरिक्त घेरे बनाए जाना बड़ी संख्या में उम्मीदवारों को मेरिट में आने का अवसर प्रदान करेंगे।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.