फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Ayodhya: 80 percent work on rest house at Ram temple completed

Ayodhya: राम मंदिर में विश्राम गृह का 80 फीसदी काम पूरा, संतों व वीआईपी मेहमानों के ठहरने की होगी व्यवस्था

Sun, 05 Apr 2026 08:20 PM IST
Ishwar Ashish Bhartiya अमर उजाला नेटवर्क, अयोध्या
अमर उजाला नेटवर्क, अयोध्या Published by: Ishwar Ashish Bhartiya Updated Sun, 05 Apr 2026 08:20 PM IST
सार

विश्राम गृह में कुल 40 फ्लैट्स का निर्माण किया जा रहा है। प्रत्येक फ्लैट को आधुनिक सुविधाओं से लैस किया जा रहा है, ताकि देश-विदेश से आने वाले विशिष्ट अतिथियों को बेहतर आवासीय सुविधा मिल सके।

विज्ञापन
Ayodhya: 80 percent work on rest house at Ram temple completed
- फोटो : amar ujala

विस्तार

राम मंदिर परिसर में बन रहे आधुनिक विश्राम गृह का लगभग 80 प्रतिशत निर्माण कार्य पूरा हो चुका है। तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट की देखरेख में तैयार हो रहा यह विश्राम गृह आने वाले समय में संतों, धर्माचार्यों और वीआईपी अतिथियों के ठहरने की प्रमुख सुविधा बनेगा।

विज्ञापन


प्राप्त जानकारी के अनुसार, विश्राम गृह में कुल 40 फ्लैट्स का निर्माण किया जा रहा है। प्रत्येक फ्लैट को आधुनिक सुविधाओं से लैस किया जा रहा है, ताकि देश-विदेश से आने वाले विशिष्ट अतिथियों को बेहतर आवासीय सुविधा मिल सके।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - "माफिया के नाम पर लगता था मेला", "खुद विवाह कर बच्चे पैदा करें भागवत", ये बयान बने प्रदेश की बड़ी खबरें
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें -  'उस समय का माफिया था सालार मसूद', सीएम योगी बोले- आज जो मिट्टी में मिले इनके जैसा ही काम करता था वो


निर्माण कार्य तेजी से अंतिम चरण की ओर बढ़ रहा है। परिसर की संरचना को मंदिर की भव्यता और पारंपरिक वास्तुकला के अनुरूप तैयार किया जा रहा है। साथ ही सुरक्षा और गोपनीयता का भी विशेष ध्यान रखा जा रहा है। ट्रस्ट से जुड़े सूत्रों के मुताबिक, कार्य पूर्ण होने के बाद यह विश्राम गृह मंदिर परिसर में व्यवस्थाओं को और सुदृढ़ करेगा और बड़े धार्मिक आयोजनों के दौरान अतिथियों के ठहरने की समस्या का समाधान करेगा।

अभी तक राम मंदिर में होने वाले समारोह में आने वाले मेहमानों के लिए ठहरने के लिए इंतजाम ट्रस्ट की ओर से होटल व होम स्टे में किए जाते हैं, जिसका खर्च ट्रस्ट ही उठाता है। बताया जा रहा है कि निर्माण कार्य को शीघ्र पूरा कर इसे जल्द ही उपयोग के लिए तैयार करने की योजना है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed