फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Ayodhya: 20 jawans deployed in the service of Ramlala.

Ayodhya: रामलला की सेवा में तैनात किए गए सेना से रिटायर 20 जवान, तीन को बनाया गया धर्मगुरू, ये होगी जिम्मेदारी

Wed, 24 Jul 2024 02:28 PM IST
ishwar ashish संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या Published by: ishwar ashish Updated Wed, 24 Jul 2024 02:28 PM IST
सार

रामलला की सेवा में 20 रिटायर जवान तैनात किए गए हैं। इनमें से तीन जवानों को धर्मगुरू बनाया गया है। इनकी जिम्मेदारियां भी तय कर दी गई हैं।

विज्ञापन
Ayodhya: 20 jawans deployed in the service of Ramlala.
अयोध्या का भव्य राम मंदिर। - फोटो : amar ujala

विस्तार

राम मंदिर में विराजमान रामलला की सेवा में सेना के रिटायर्ड 20 जवानों की भर्ती की गई है। इनमें से तीन जवान धर्मगुरु बनाए गए हैं। इनकी ड्यूटी राम मंदिर में ही गर्भगृह के बाहर लगायी गई है। इनको रामलला की पूजा-अर्चना के अलावा दर्शनार्थियों पर निगाह रखने की जिम्मेदारी दी गई है। 

विज्ञापन


धर्मगुरु गर्भगृह के बाहर की आरती-पूजा के समय व्यवस्था में सहयोग के साथ घंटा-घड़ियाल बजाने व आरती दिखाने में मदद करेंगे। इसके अलावा शेष 17 सेवानिवृत्त सैनिकों को परिसर में सादी वर्दी में श्रद्धालुओं के साथ व्यवस्थाओं की निगरानी की जिम्मेदारी दी गई है।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - यूपी में बड़ा खेला: यहां आबादी से ज्यादा बना दिए जन्म प्रमाणपत्र... आतंकी कनेक्शन के बाद चर्चा में आया ये गांव
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - Ram Mandir: राम मंदिर में बनेगा भगवान कूर्मनारायण का मंदिर... परिसर में 25 से अधिक मूर्तियों की होगी स्थापना


यह सैनिक बुजुर्ग श्रद्धालुओं के मददगार बनेंगे और उन्हें किसी आकस्मिक परिस्थिति में तीर्थ यात्री केंद्र में स्थित अस्पताल पहुंचाने में भी सहयोग करेंगे। किसी समस्या के दौरान तत्काल प्रभाव से उनका समाधान कराने के लिए तीर्थ क्षेत्र के पदाधिकारियों को रिपोर्ट भी भेजते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed