{"_id":"6457d754e8607ec85f094444","slug":"ayodhay-news-shahrukh-replied-on-twitter-to-the-student-aryan-s-company-s-jacket-is-very-expensive-viral-2023-05-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ayodhay News : छात्र को शाहरुख ने दिया ट्विटर पर जवाब, आर्यन की कंपनी की जैकेट बहुत महंगी, वायरल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ayodhay News : छात्र को शाहरुख ने दिया ट्विटर पर जवाब, आर्यन की कंपनी की जैकेट बहुत महंगी, वायरल
Sun, 07 May 2023 10:22 PM IST
पंकज श्रीवास्तव
संवाद न्यूज एजेंसी, अमर उजाला, अयोध्या
संवाद न्यूज एजेंसी, अमर उजाला, अयोध्या
Published by: पंकज श्रीवास्तव
Updated Sun, 07 May 2023 10:22 PM IST
सार
आदित्य ने एक ट्वीट करके शाहरूख खान से उनके बेटे आर्यन खान की कंपनी की महंगी जैकेट को सस्ती करने की मांग की। लिखा कि ये जैकेट 1000-2000 में भी बना दो, वो वाली खरीदने में तो घर चला जाएगा।
विज्ञापन
शाहरुख खान
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बॉलीवुड के किंग खान ने अयोध्या के रहने वाले एक छात्र को ट्विटर पर जो जवाब दिया है वह खासा वायरल हो रहा है। लखनऊ के श्रीरामस्वरूप मेमोरियल यूनिवर्सिटी में बीए ऑनर्स में द्वितीय वर्ष के छात्र आदित्य नारायण मिश्र ने शाहरुख को यह ट्वीट किया है।
विज्ञापन
आदित्य ने एक ट्वीट करके शाहरूख खान से उनके बेटे आर्यन खान की कंपनी की महंगी जैकेट को सस्ती करने की मांग की। लिखा कि ये जैकेट 1000-2000 में भी बना दो, वो वाली खरीदने में तो घर चला जाएगा। जवाब में शाहरुख ने मजाकिया अंदाज में लिखा कि ये कंपनी वाले मुझे भी सस्ती नहीं बेच रहे, कुछ करता हूं।
विज्ञापन
किंग खान का यह जवाब सोशल मीडिया में छा गया। कुछेक घंटों में ही इस ट्वीट का व्यू 3.77 लाख हो गया। आदित्य मूल रूप से अयोध्या के मिल्कीपुर तहसील के रौतावां गांव के निवासी हैं। उनके पिता राजनारायण मिश्र गुड़ उत्पादन का व्यवसाय करते हैं।
विज्ञापन