फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   awasiya college in border areas

Lucknow News: सीमावर्ती इलाकों में आवासीय इंटर कॉलेज

Wed, 11 Jan 2023 04:30 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Wed, 11 Jan 2023 04:30 AM IST
विज्ञापन
awasiya college in border areas
बलरामपुर। माध्यमिक शिक्षा विभाग ने भारत-नेपाल सीमा से जुड़े क्षेत्रों में नेताजी सुभाष चंद्र बोस आवासीय विद्यालय खोलने की तैयारी शुरू की है। 200 छात्रों के लिए आवासीय सुविधा से युक्त विद्यालय को लेकर योजना बनाई गई है। इसके लिए सीमावर्ती इलाकों में दस एकड़ जमीन की खोज की जा रही है।
विज्ञापन

जिले में कुल 160 इंटर कॉलेज हैं। इसका दायरा और बढ़ाया जा रहा है। वर्तमान समय में माध्यमिक शिक्षा विभाग से संचालित कोई भी आवासीय विद्यालय नहीं है। ऐसे में नेताजी सुभाष चंद्र बोस आवासीय विद्यालय खोलने की तैयारी की जा रही है। डीआईओएस गोविंद राम ने बताया कि शासन से स्वीकृति मिली है। इसके लिए जमीन की खोज की जा रही है।
विज्ञापन

एडीएम न्यायिक ज्योति गौतम ने भी एसडीएम तुलसीपुर को पत्र लिखा है। इसमें सीमावर्ती इलाकों में दस एकड़ जमीन खोजकर प्रस्ताव उपलब्ध कराने को कहा गया है।
इसके अतिरिक्त जिले के सभी हाईस्कूलों में विज्ञान प्रयोगशाला व इंटर कॉलेजों में भौतिक, रसायन व जीव विज्ञान की प्रयोगशालाओं की व्यवस्था की जानी है। यदि किसी विद्यालय में यह सुविधा नहीं है तो उसकी स्थापना के लिए इस वर्ष की कार्ययोजना में प्रस्ताव मांगा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

अगर किसी स्कूल में पेयजल, बिजली कनेक्शन, सोलर पैनल, शौचालय व कक्षा की कमी है तो इस बार तैयार हो रही कार्ययोजना में उसे भी शामिल किया जाएगा। कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालयों में छात्रावास के निर्माण को लेकर भी प्रस्ताव तैयार करने को कहा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed