फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   awas vikas will reduce the price of flats

नौ हजार फ्लैटों की कीमत कम करेगा आवास विकास, सस्ती दर पर होंगे उपलब्ध

Tue, 11 Sep 2018 12:34 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Updated Tue, 11 Sep 2018 12:34 AM IST
विज्ञापन
awas vikas will reduce the price of flats
डेमो - फोटो : डेमो

बिना डिमांड सर्वे कमशीनबाजी के लिए आवास विकास के इंजीनियरों द्वारा बनाकर खड़े कर दिए गए 9000 फ्लैट बेचे नहीं बिक रहे है और ज्यादा समय यही हाल रहा तो उनकी मरम्मत करानी पड़ जाएगी।

विज्ञापन


इसको देखते हुए आवास विकास परिषद अब उनकी कीमत कम करेगा। इसको लेकर कमेटी बना दी गई है जो अध्ययन कर यह रिपोर्ट देगी किस तरह फ्लैट की कीमतों में कमी की जाए। प्रमुख सचिव आवास की अध्यक्षता में सोमवार को हुई आवास विकास परिषद की बोर्ड बैठक में इस सम्बंध में प्रस्ताव पास किया गया।
विज्ञापन


आवास विकास परिषद की प्रदेश भर में करीब 11 हजार ऐसी सम्पत्तियां हैं जो बिक नहीं रही है। इनमें 9000 फ्लैट हैं। जिनका निर्माण अलग-अलग चरण में पिछले छह साल में हुआ है। परिषद के इंजीनियरों और अफसरों ने मोटी कमीशनबाजी के चक्कर में महंगे-महंगे फ्लैटों की योजना लांच कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


उनका निर्माण भी पूरा करा दिया। जो योजनाएं लांच की गई वह बिकेंगी कि नहीं? उसको लेकर डिमांड सर्वे तक नहीं किया गया। ऐसे में फ्लैट बनकर कई साल से खड़े हैं और उनको खरीदने वाला कोई नहीं है। राजधानी की वृंदावन और अवध विहार योजना में भी करीब 3000 फ्लैट खाली पड़े हैं जिनके खरीददार नहीं हैं।

कीमत कम कर बेचेंगे नहीं तो करानी पड़ेगी मरम्मत

आवास विकास परिषद बोर्ड के अध्यक्ष प्रमुख सचिव आवास नितिन रमेश गोकर्ण का कहना है कि यदि फ्लैट इसी तरह नहीं बिकें  तो वह जर्जर हो जाएंगे। उनकी मरम्मत करानी पड़ेगी। वैसे भी बने मकान- फ्लैट कीमत साल दर साल घटने लगती है। ऐसे में यह जरूरी है कि जो फ्लैट बनकर खड़े हैं उनको कीमत कम करके बेचा जाए। उसको लेकर गम्भीरता से काम हो रहा है। एक टीम इसको लेकर बनाई गई जो जल्द ही रिपोर्ट देगी। उसके बाद उस अमल किया जाएगा।

डीलरों के जरिए फ्लैट बेचने की तैयारी

खाली पड़े  फ्लैटों को बेचने के लिए आवास विकास परिषद प्राइवेट डीलर रखने और एक पोर्टल भी लांच करने की तैयारी में है। ताकि फ्लैटों को बेचा जा सके। आवास आयुक्त अजय चौहान का कहना है कि मार्केटिंग को अच्छा बनाने के लिए प्राइवेट डीलरों को भी जोड़ने की बात हो रही है। उनको प्रति बुकिंग पैसा भी दिया जाएगा। इसको लेकर प्रस्ताव चल रहा। इसी तरह एक पोर्र्टल बनाने पर बात हो रही जिस पर जाकर लोग सीधे अपनी पसंद के  फ्लैट को बुक कर सकें। उनको किसी बाबू केपास जाने की जरूरत न पड़े।

ऐसे कम करेंगे कीमत

आवास आयुक्त अजय चौहान ने बताया कि कीमत कम करने को लेकर यह देखा जाएगा कि जमीन की कीमत कितनी जोड़ी गई, निर्माण लागत किस तरह लगाई गई है। यदि वह अधिक होंगी तो उनको कम किया जाएगा। दो पार्किंग की जगह एक पार्किंग का पैसा लिया जाएगा। उससे भी कीमत में कमी आएगी। विकास कार्र्यों जो खर्च किया जा रहा है उसमें किस तरह कमी की जा सकती है यह भी देखा जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed