फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   awas vikas parishad low budget flat scheme launched

आवास विकास परिषद ने जारी की बहुत सस्ते फ्लैटों की स्कीम, जल्द करें आवेदन

Fri, 06 Oct 2017 02:22 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ Updated Fri, 06 Oct 2017 02:22 PM IST
विज्ञापन
awas vikas parishad low budget flat scheme launched
डेमो
अगर आपके पास दो लाख रुपये हैं तो राजधानी में अपने फ्लैट का सपना पूरा हो सकता है। इसके लिए आवास विकास परिषद ‘भागीदारी में किफायती आवास’ योजना लांच की है। साथ ही रायबरेली रोड स्थित वृंदावन और सुल्तानपुर रोड स्थित अवध विहार योजना में फ्लैट बनाने को डिमांड सर्वे खोल दिया है।
विज्ञापन


इसमें 14 अक्तूूबर तक आवेदन लिए जाएंगे। फ्लैट उन्हीं को मिलेगा जिन्होंने प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत इस साल की शुरुआत में कराए गए डिमांड सर्वे में डूडा नगरीय विकास अधिकरण में आवेदन किया है। प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत घर देने को राजधानी में किसी सरकारी विभाग की ओर से यह पहली योजना लांच की गई है। हालांकि कितने आवास बनेंगे, यह जरूरत के आधार पर तय होगा। इसके लिए परिषद पहले डिमांड सर्वे कर रही है।
विज्ञापन


आवास लेने के इच्छुक 14 अक्तूूबर तक वृंदावन योजना स्थित सम्पत्ति प्रबंधक ऑफिस कॉम्प्लेक्स सेक्टर-9 में आवेदन जमा कर सकते हैं। इसके साथ प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत जमा किए फार्म की स्वयं सत्यापित फोटोकॉपी, आधार की स्वयं सत्यापित फोटोकॉपी और रंगीन फोटो लगानी होगी। आवेदन पत्र में यह लिखकर देना होगा कि वह ‘भागीदारी में किफायती आवास’ योजना के तहत आवास लेना चाहता है। किस योजना (वृंदावन या अवध विहार) में फ्लैट चाहिए, यह भी लिखकर देना होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


 

4.50 लाख कीमत, 2.50 लाख रुपये मिलेगी सब्सिडी

awas vikas parishad low budget flat scheme launched
डेमो - फोटो : demo pic
योजना में जितना बड़ा फ्लैट दिया जाएगा उसकी कीमत परिषद में अभी करीब छह लाख रुपये है। इसकी निर्माण लागत ही करीब साढ़े चार लाख रुपये है। लेकिन कीमत में जमीन व विकास सुविधा के करीब दो लाख रुपये नहीं जोड़े जा रहे हैं। यह कीमत किसी अन्य योजना से वसूली जाएगी। आवास विकास परिषद के मुख्य अभियंता मोहम्मद सलीम ने बताया कि योजना के तहत चार मंजिला फ्लैट बनाए जाएंगे।

एक फ्लैट का सुपर एरिया 34 वर्गमीटर और कवर्ड एरिया 22.77 वर्गमीटर होगा। फ्लैट की कीमत 4.50 लाख होगी। इसमें 2.50 लाख रुपये प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत सब्सिडी मिलेगी, जिससे आवंटी को दो लाख रुपये ही देने पड़ेंगे। यह रकम एकमुश्त या चार किश्तों में दी जा सकती है। प्रधानमंत्री आवास योजना का लाभ उन्हीं को मिलेगा, जिनकी सलाना आय 6 लाख रुपये से अधिक नहीं है।

जरूरतमंदों को आवास मिल सके, इसके लिए उन्हीं से आवेदन मांगे गए जिन्होंने प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत फार्म जमा किया है। जिन्होंने पूर्व में योजना के तहत आवेदन नहीं किया, उन्हें इस योजना में शामिल नहीं किया जाएगा। - मोहम्मद सलीम, मुख्य अभियंता आवास विकास परिषद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed