फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   awas vikas

Lucknow News: आवास विकास को मिला आईएसआई प्रमाणपत्र

Sat, 23 Aug 2025 11:07 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 23 Aug 2025 11:07 PM IST
विज्ञापन
awas vikas
आवास विकास को मिला आईएसआई प्रमाणपत्र

विज्ञापन
माई सिटी रिपोर्टर
लखनऊ। आवास के क्षेत्र में उप्र आवास एवं विकास परिषद को आईएसआई प्रमाणपत्र मिला है। वर्ष 2013 से 2018 तक के लिए आईएसआई प्रमाणन मिला था। इसी क्रम में पांचवीं बार प्रमाणपत्र दिया गया है। अधिकारियों ने बताया कि प्रमाणीकरण प्राप्त देश की एक मात्र संस्था है। यह प्रमाणीकरण ISO 9001 पर आधारित है। क्वालिटी मैनेजमेंट सिस्टम,
सिटीजन चार्टर, पब्लिक सर्विस डिलीवरी में कैपेसिटी बिल्डिंग के लिए प्रमाणन दिया गया है। यह प्रमाण पत्र भारतीय मानक ब्यूरो द्वारा ग्राहक सेवा से जुड़ी सरकारी संस्थाओं को तीन वर्षों के लिए प्रदान किया जाता है। सेवोत्तम प्रमाणीकरण को जारी रखने हेतु अगले प्रथम एवं द्वितीय वर्षों में भारतीय मानक ब्यूरो के अधिकारियों द्वारा सर्विलांस ऑडिट भी किया जाता है। परिषद के विभिन्न कार्यालयों का रिन्यूअल ऑडिट भारतीय मानक ब्यूरो अधिकारियों द्वारा 13 से 22 अगस्त तक विभिन्न चरणों में किया गया। जिसके तहत
विज्ञापन

मुख्यालय पर 22 को हुई मीटिंग में ऑडिट टीम ने उत्तर प्रदेश आवास एवं विकास परिषद के लिए सेवोत्तम प्रमाणपत्र के नवीनीकरण की संस्तुति की है। परिषद को यह प्रमाण पत्र पांचवीं बार प्राप्त हो रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed