{"_id":"5fa7025a8ebc3e9b91748343","slug":"awas-vikas-camp-start-lko-city-news-lko549163586","type":"story","status":"publish","title_hn":"खाली फ्लैट बेचने को आवास विकास का कैंप शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खाली फ्लैट बेचने को आवास विकास का कैंप शुरू
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बिना लॉटरी आवंटन और 15 प्रतिशत छूट
‘पहले आओ पहले पाओ’ के आधार पर आवंटन और कीमत पर 15 प्रतिशत की छूट के साथ आवास विकास परिषद ने अपने खाली पड़े फ्लैटों को बेचने के लिए शनिवार से कैंप लगाना शुरू किया है। अवध विहार योजना में बने अवध शिल्पग्राम में कैंप लगाया गया है। यह 12 नवंबर तक चलेगा। आवास आयुक्त अजय चौहान ने कैंप का निरीक्षण किया। पहले दिन कैंप में महज चार फ्लैटों के लिए पंजीकरण हुआ जबकि परिषद की ओर ओर से करीब डेढ़ हजार फ्लैटों का पंजीकरण बिना लॉटरी आवंटन के लिए खोला गया है।
परिषद प्रशासन की ओर जारी बयान में कहा गया है कि दीपावली से पहले चरण का कैंप 12 तारीख तक चलेगा। उसके बाद दूसरे चरण का कैंप दीपावली के बाद 17 से 21 नवंबर तक चलेगा। कैंप में 11.56 लाख कीमत से लेकर 1.36 करोड़ रुपये तक के अलग-अलग योजनाओं में फ्लैट हैं। जिन योजनाओं में फ्लैट हैं, उनमें वृंदावन योजना चार व तीन, राजाजीपुरम योजना बीबी खेड़ा व मुन्नू खेड़ा और अवध विहार योजना शामिल हैं।