{"_id":"9b682b570a77b320b161a100aaea6bb4","slug":"awareness-rally-for-diwali","type":"story","status":"publish","title_hn":"देश की अर्थव्यवस्था को नुकसान पहुंचा रहे पटाखे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
देश की अर्थव्यवस्था को नुकसान पहुंचा रहे पटाखे
टीम डिजिटल/लखनऊ
Updated Wed, 30 Oct 2013 08:10 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पटाखों और आतिशबाजी से पर्यावरण को होने वाले नुकसान के प्रति लोगों को जागरुक करने के लिए टी.डी. गर्ल्स इंटर कालेज, गोमती नगर के बच्चों ने विशाल रैली का आयोजन किया।
विज्ञापन
रैली को विद्यालय के प्रबंधक श्री महादेव प्रसाद यादव ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।
बड़ी-बड़ी होल्डिंग और बैनर लिए छात्रों ने विद्यालय से लोहिया पार्क चौराहे तक मानव श्रृंखला बनाई। यह मानव श्रृंखला लगभग तीन किलोमीटर लंबी रही।
स्कूल के नन्हे-मुन्ने बच्चों ने पर्यावरण को सुरक्षित बनाये रखने के लिए लोगों को कम आतिशबाजी खरीदने का संदेश दिया।
स्कूल की प्रिंसिपल श्रीमती लक्ष्मी सिंह ने बताया कि पटाखे और आतिशबाजी सिर्फ पर्यावरण को ही नुकसान नहीं बल्कि समाज और देश की अर्थव्यवस्था पर भी चोट कर रहे हैं।
विज्ञापन
इस बात को जनता तक पहुंचाने के लिए इस रैली का आयोजन किया गया। रैली को यूथ हास्टल एसोसियेशन आफ इंडिया के शान-ए-अवध ईकाई ने प्रायोजित किया था।