{"_id":"65f489382c6ea7c6e6027b66","slug":"awareness-campaign-will-run-to-increase-the-voting-percentage-in-loksabha-election-2024-2024-03-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Loksabha Election 2024 : मतदान बढ़ाने के लिए रोडवेज बसों में बजेंगे जागरूकता संदेश, निर्वाचन आयोग ने लिखा पत्र","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Loksabha Election 2024 : मतदान बढ़ाने के लिए रोडवेज बसों में बजेंगे जागरूकता संदेश, निर्वाचन आयोग ने लिखा पत्र
Sat, 16 Mar 2024 12:26 AM IST
पंकज श्रीवास्तव
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
Published by: पंकज श्रीवास्तव
Updated Sat, 16 Mar 2024 12:26 AM IST
सार
लोकसभा चुनाव में वोट प्रतिशत बढ़ाने के लिए प्रचार अभियान चलाया जाएगा। इसके लिए बसों में भी जागरुकता संदेश बजाए जाएंगे।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : Social Media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
लोकसभा चुनाव में मतदान प्रतिशत बढ़ाने के उद्देश्य से रोडवेज बसों में जागरुकता संदेश बजाए जाएंगे। वहीं बस अड्डों पर लगी एलईडी स्क्रीन पर चुनाव आयोग द्वारा उपलब्ध कराई गई ''मैं भारत हूं'' क्रिएटिव का डिस्प्ले होगा।
विज्ञापन
इस बाबत चुनाव आयोग की ओर से परिवहन निगम को पत्र भेजा गया है। उसके अनुसार मतदाता जागरूकता संदेश जन-जन तक पहुंचाने के लिए रोडवेज बसों का इस्तेमाल किया जाएगा।
विज्ञापन
प्रधान प्रबंधक संचालन मनोज कुमार की ओर से प्रदेश भर के क्षेत्रीय प्रबंधकों को चुनाव निर्वाचन आयोग की चिट्ठी भेजी गई है। जहां 12 हजार रोडवेज बसों के अलावा बस अड्डों पर लगे 500 एलईडी स्क्रीन के जरिए यात्रियों को मतदान के प्रति जागरूक करने की तैयारी है।
विज्ञापन